---Advertisement---

Kia Syros: किआ की नई कार का एक्सटीरियर आया सामने, क्या आपको पसंद आएगी यह खास खूबी?

Kia Syros: किआ की अपकमिंग कार में काफी खास खूबियां मिल सकती हैं। ऐसे में कार की एक्सटीरियर डिटेल का खुलासा हुआ है। इसमें नई ग्रिल के साथ फ्रेश लुक दिया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 3, 2024 4:56 अपराह्न

Kia Syros
Follow Us
---Advertisement---

Kia Syros: कार मार्केट में साउथ कोरिया कंपनी किआ मोटर्स की कई सारी मौजूद हैं। इसमें किआ सोनेट, सेल्टॉस, केरेन्स, कार्निवल, ईवी 6 और ईवी 9 शामिल गाड़ियां शामिल हैं। ऐसे में कंपनी अपने कार के पोर्टफोलियों को बढ़ाने के लिए तैयार है। दरअसल, इन दिनों किआ अपनी आने वाली एसयूवी (Upcoming Car) Kia Syros को लेकर चर्चा में है। इंडियन कार मार्केट में यह कार अपने विरोधियों के लिए परेशानियां पैदा कर सकती है। इस कार में कई सारे खास फीचर्स मिल सकते हैं। ऐसा में इसके एक्सटीरियर को लेकर एक अहम जानकारी का खुलासा हुआ है। आइए आगे जानते हैं इसकी डिटेल।

Kia Syros की संभावित एक्सटीरियर डिटेल

ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लेकर तमाम तरह की जानकारियां इंटरनेट पर मौजूद हैं। इसी बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किआ सिरोस (Kia Syros) कार में मन मोहने वाला एक्सटीरियर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कार में आगे और पीछे की तरफ नई ग्रिल के साथ आकर्षक बंपर दिया जा सकता है।

इसके साथ ही एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, एलईडी डीआरएलएस और एलईडी लाइट के साथ फॉगलाइट मिल सकती है। इसके साथ ही रुफ रेल्स और पैनॉरमिक सनरुफ भी दिया जा सकता है। यह भी दावा किया जा रहा है कि कार में 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स ड्यूल टोन में नजर आ सकते हैं।

Kia Syros

Kia Syros के अनुमानित फीचर्स

किआ कंपनी की आने वाली एसयूवी (Upcoming Car) Kia Syros में कई सारे गजब के फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट्स सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले और वायरलैस चार्जर फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस अपकमिंग गाड़ी में सेफ्टी के लिए ढेर सारे स्पेक्स मिल सकते हैं। जैसे- ईएसपी, टीपीएमएस, रियर पार्किंग कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, सीट बेल्ट अलर्ट, 6 एयरबैग्स और एडीएएस सुइट की सुविधा भी आ सकती है।

Kia Syros की हो सकती है इतनी कीमत

Kia Syros में कुल मिलाकर ऐसा एक्सटीरियर मिल सकता है. जो देखने में काफी मॉर्डन नजर आएगा। कार के बड़े व्हील इसे थोड़ा अलग एसयूवी बना सकते हैं। यह कार 19 दिसंबर को लॉन्च हो सकती है। वहीं, इसकी शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 6 से 10 लाख रुपये के करीब हो सकती है। कंपनी की तरफ से इसके एक्सटीरियर को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। ऐसे में आधिकारिक जानकारी सामने आने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026