---Advertisement---

Ola S1 और Ather जैसे स्कूटर्स का सिरदर्द बन रहा Kinetic Electric Scooter!, रेंज और चार्जिंग से दे रहा मात

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि काइनेटिक ने अपने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बाजार में उतारा है। ये ओला एस 1, बजाज चेतक, एथर 400 एक्स जैसे स्कूटर्स को टक्कर देती है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 20, 2023 2:03 अपराह्न

Kinetic Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Kinetic Electric Scooter: कभी होंडा के साथ कॉलोबरेशन करके काइनेटिक ने लोगों में अपनी पहचान बनाई थी लेकिन कुछ समय बाद ही काइनेटिक बाजार से गायब हो गया। अब एक बार पिर काइनेटिक लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाने आ गया है। कंपनी ने Kinetic Green Zoom को लॉन्च कर दिया है। Kinetic Green Zoom ओला एस 1, बजाज चेतक, एथर 400 एक्स, हीरो विडा जैसे स्कूटरों को टक्कर दे सकती है। कंपनी ने स्कूटर के तीन मॉडल बाजार में उतारे हैं। ये जूम, जिंग और फ्लेक्स हैं। इन मॉडल्स की कीमत 71500 रुपए से शुरू होकर 1.18 लाख रुपए तक जाती है। यहां हम Kinetic Zoom Electric Scooter के बारे में बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: AMAZFIT ने अपनी GTR MINI स्मार्टवॉच की लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ और SATELLITE POSITIONING जैसे कई फीचर्स से है लैस

Kinetic Zoom Electric Scooter एक चार्ज में 100 किलोमीटर की लंबी रेंज

कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रति चार्ज पर 100 किलोमीटर की लंबी रेंज देता है। इसमें 60V / 28Ah की बैटरी क्षमता दी गई है। इसे चार्ज होने में मात्र 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें ग्राहकों को तीन साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट बाजार में उतारे हैं।

BrandKinetic
ModelKinetic Zoom Electric Scooter
Battery Capacity60V/28Ah
Battery TypeLithium-Ion
Range 100km/charge
BrakesDisc
Top Speed40 kmph
Tyre TypeTubeless
Wheels TypeAlloy
Load Carrying Capacity150 kg
Charging Time3-4 Hours
Motor TypeBLDC
Turn Signal LampLED
Additional FeaturesCharger 6AMP, Detachable Battery
Standard Warranty 3 Years

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने Kinetic Zoom Electric Scooter के दो वेरिएंट बाजार में उतारे हैं। इसका बेस वेरिएंट Kinetic Green Zoom STD और टॉप वेरिएंट Kinetic Green Zoom Big B है। Kinetic Green Zoom STD की एक्सशोरूम कीमत 75100 रुपए है। Kinetic Green Zoom Big B की एक्सशोरूम कीमत 86304 रुपए है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Electric Bike

मार्च 14, 2026

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026