---Advertisement---

Electric Car खरीदने से पहले इन 5 नुकसान को जान लीजिए, वरना जिंदगीभर रह जाएगा इसका मलाल

Electric Car: भारत समेत दुनियाभर के देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तो बढ़ रही है, साथ ही अब कई कंपनियां ईवी सेगमेंट में अच्छी रेंज भी ऑफर कर रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) बनाने वाली कंपनियां कारों के बैटरी पैक को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2023 6:26 अपराह्न

Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

Electric Car: भारत समेत दुनियाभर के देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तो बढ़ रही है, साथ ही अब कई कंपनियां ईवी सेगमेंट में अच्छी रेंज भी ऑफर कर रही हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) बनाने वाली कंपनियां कारों के बैटरी पैक को भी लगातार अच्छा बनाने की कोशिश कर रही हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने का नुकसान भी है। अगर आप आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काफी काम की हो सकती है।

चार्जिंग स्टेशन

आपको बता दें कि पेट्रोल वाली यानी आईसीई (ICE) इंजन वाली कार में ईंधन भरवाने में कुछ ही समय लगता है, मगर इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के लिए कार को एक स्थान पर रोकना पड़ता है, फिर उसमें चार्जिंग होती है। इसके साथ ही इसे फास्ट चार्जिंग से चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें: 5.6 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार, New Mahindra SUV की खूबियां जानकर Hyundai और MG के छूट रहे पसीने!

चार्जिंग ढांचे की कमी

इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के लिए एक व्यवस्थित ढांचे की जरूरत होती है। मगर भारत में इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए फिलहाल अच्छा ढ़ांचा नहीं है। इसकी सही व्यवस्था कब तक होगी, इसकी भी कोई समय सीमा नहीं है।

बड़ी बैटरी पैक की कमी

इलेक्ट्रिक कारों को लंबे सफर के लिए अभी सही माना जाता है। ईवी कारों की बैटरी क्षमता कम होती है, ऐसे में ये कभी भी बीच सफर में समाप्त हो सकती है। वहीं, अधिक बैटरी कैपेसिटी वाली इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल बहुत महंगी है।

Electric Car की बैटरी

इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों में मिलने वाली बैटरी जितनी इस्तेमाल की जाएगी, उस बैटरी की लाइफ उतनी ही कम होती जाएगी। साथ ही बैटरी पैक पर मौसम के हिसाब से भी प्रभाव पड़ता है। अधिक तापमान पर बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। वहीं, अगर बैटरी खराब हो जाती है तो बैटरी बदल तो जाएगी, मगर इसकी कीमत लाखों तक जा सकती है।

Electric Car होती है महंगी

पेट्रोल और डीजल वाली कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कारों की कीमत अधिक होती है। साथ ही ईवी कारों का रखरखाव भी ज्यादा खर्चीला होता है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले लोगों को अपना बजट देखना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023: Noise Smartwatch 24 घंटे रखेगी हार्ट का ख्याल, 75% डिस्काउंट के साथ झटपट बनाएं अपना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026