---Advertisement---

KTM 390 Adventure 2024 बाइक में मिलेगा सुपीरियर कंट्रोल, Royal Enfield Himalayan 452 से हो सकता है कड़ा मुकाबला!

KTM 390 Adventure 2024: स्पोर्ट्स बाइक के लिए मशहूर केटीएम कंपनी ने अपनी नई एडवेंचर बाइक को रिवील कर दिया है। इस बाइक में कमाल का इंजन और कई सारी खासियत दी गई हैं। ये बाइक एडवेंचर सेगमेंट में धमाल मचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 4, 2023 11:52 पूर्वाह्न

KTM 390 Adventure 2024
Follow Us
---Advertisement---

KTM 390 Adventure 2024: अगर आप एडवेंचर मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान खास ध्यान देना चाहिए। जानी-मानी बाइक कंपनी केटीएम अपनी एडवेंचर और स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में केटीएम ने अपनी नई धांसू बाइक KTM 390 Adventure 2024 को ग्लोबल रिवील कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की डिटेल को अपनी आधिकारिक साइट पर साझा किया है।

KTM 390 Adventure 2024 की खासियत

केटीएम 390 एडवेंचर 2024 बाइक को नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे ऑरेंज और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन के साथ उतारा है। इसे सफेद और ग्रे रंग में भी लाया गया है।

केटीएम 390 एडवेंचर 2024 बाइक में सुपीरियर कंट्रोल और ऑल राउंड कंफर्म दिया जाएगा। इसके साथ ही फुल एलईडी लाइटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ से लैस टीएफटी स्क्रीन, स्विचेबल एबीएस और अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

KTM 390 Adventure 2024 का दमदार इंजन

केटीएम ने अपनी साइट पर बताया है कि इस बाइक में ऑन रोड कॉन्फिडेंस फीचर मिलेगा। इसके तहत इसमें शानदार इंजन दिया जाएगा। इसमें 373cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। ये 43bhp की ताकत और 37nm का टॉर्क देता है। ये बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक के साथ ही क्विक शिफ्टर्स दिया गया है।

फीचर्सKTM 390 Adventure 2024 की डिटेल
इंजन373cc
पावर43bhp
टॉर्क37nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

इसके दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसमें विंडशील्ड भी मिलती है। इस बाइक को अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक का मुकाबला Royal Enfield Himalayan 452 मोटरसाइकिल से हो सकता है। मगर अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026