---Advertisement---

Mahindra की इन SUV कार पर मिल रहा 18 महीने का लंबा वेटिंग पीरियड, जानें किन खूबियों पर ग्राहक दिल खोल कर लुटा रहे प्यार

Mahindra SUV Car waiting period: एसयूवी सेगमेंट में लोगों के अंदर महिंद्रा थार का काफी ज्यादा क्रेज है। इसी के साथ महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 को भी ग्राहकों की तरफ से काफी ज्यादा प्यार मिला है। इसी कड़ी में ग्राहकों को ये गाड़ियां इतनी पसंद आ रहे हैं कि, कंपनी के पास ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 31, 2023 8:00 पूर्वाह्न | Updated: मई 31, 2023 10:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahindra SUV Car waiting period: एसयूवी सेगमेंट में लोगों के अंदर महिंद्रा थार का काफी ज्यादा क्रेज है। इसी के साथ महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 को भी ग्राहकों की तरफ से काफी ज्यादा प्यार मिला है। इसी कड़ी में ग्राहकों को ये गाड़ियां इतनी पसंद आ रहे हैं कि, कंपनी के पास इसके ढाई लाख से भी ज्यादा पेंडिंग ऑर्डर पड़े हैं। हाल ही में महिला ने आधिकारिक तौर पर इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, कंपनी के पास इन गाड़ियों के ढाई लाख से भी ज्यादा पेंडिंग आर्डर है और वह बैकलॉग को कम करने पर काम कर रही है। ‌

ये भी पढ़ें: Gemopai Ryder Supermax Electric Scooter की हुई तगड़ी एंट्री, देखें क्या Ola और Ather को देता है टक्कर?

कंपनी के कार्यकारी निदेशक ने किया खुलासा

इसी के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक और सीईओ ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश जेजुरिकर ने खुलासा करते हुए बताया कि, कंपनी के पास एसयूवी के ढाई लाख से अधिक पेंडिंग आर्डर है। इसमें स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की 1.17 लाख यूनिट, थार की 58,000 यूनिट और एसयूवी 700 की 78,000 यूनिट के आर्डर हैं।

इतना चल रहा वेटिंग पीरियड

इसी के साथ मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो क्लासिक पर अभी लगभग 5 से 6 महीने का वेटिंग पीरियड, स्कॉर्पियो एन पर 18 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं अगर महिंद्रा थार की बात करें तो इस पर कंपनी की तरफ से 1 से 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड बताया जा रहा है और xuv700 पर 13 से 14 महीने का वेटिंग पीरियड हैं। अगर इन गाड़ियों की कीमत की बात की जाए तो महिंद्र स्कॉर्पियो की कीमत 13.05 लाखों रुपए से 24.52 लाख रुपए तक है वही महिंद्र स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 12.99 लाख रुपए से 16.81 रुपए तक है वही महिंद्रा थार की 10.54 लाख रुपए से 16.78 लाख रुपए तक और महिंद्रा एक्सयूवी 700 की 14.01 लाख रुपए से 26.18 लाख रुपए तक है।

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta की हवा निकालने आ रही Honda की नई SUV Elevate, जानें कब होगी लॉन्च

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026