Mahindra BE.07: इलेक्ट्रिक फॉर व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा ने जब से बीई यानी बोर्न इलेक्ट्रिक सीरीज को लॉन्च किया है, तब से ईवी मार्केट में तहलका मचा हुआ है। महिंद्रा की बीई गाड़ियों का अनोखा डिजाइन और कई एडवांस खूबियां लोगों का दिल जीत चुका है। ऐसे में अब चार पहिया वाहन कंपनी महिंद्रा ने इस सीरीज को विस्तार देने की तैयारी कर ली है। अपकमिंग महिंद्रा बीई.07 एसयूवी को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ऐसे में इसकी कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
Mahindra BE.07 का स्टाइल और फीचर्स पलभर में बनाएंगे दीवाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा अगले कुछ महीनों में बीई सीरीज के तहत बीई.07 और बीई.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। ऐसे में आगामी महिंद्रा बीई.07 गाड़ी को बोल्ड और आट्रैक्टिव डिजाइन के साथ लाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि कार निर्माता अपनी अगली ईवी कार को इनग्लो प्लेटफॉर्म के साथ उतार सकती है। ऐसे में इसमें बीई सीरीज के कई एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। आगामी एसयूवी का स्टाइल काफी हद तक बीई सीरीज की मौजूदा गाड़ियों जैसा हो सकता है। इसमें नए डिजाइन की फ्रंट एलईडी लाइटबार और रियर एलईडी टेललैंप के साथ एलईडी डीआरएलएस दिए जा सकते हैं।
इसके इंटीरियर में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और केबिन स्पेस आने की उम्मीद है। इसमें एक बार फिर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दी जा सकती है। साथ ही बड़ी पैनॉरमिक सनरूफ के साथ दमदार एचयूडी सेटअप, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर वेंटिलेटिड सीट्स, ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर, रियर एसी वेंट्स और स्मार्ट नेविगेशन के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
महिंद्रा बीई.07 एसयूवी में मिलेगी धांसू सेफ्टी और रेंज
कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो अपकमिंग महिंद्रा बीई.07 एसयूवी में सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, ऑटो पार्क असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस सुइट भी शामिल किया जा सकता है। वहीं, कार मेकर इसमें डबल बैटरी जोड़ सकती है। इसमें 60kWh और 80kWh बैटरी विकल्प मिल सकता है। इसकी छोटी बैटरी सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर और बड़ी बैटरी 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकती है।
कब होगी लॉन्च, क्या है लीक प्राइस?
लीक्स की मानें, तो बताया जा रहा है कि फॉर व्हीलर कंपनी आगामी महिंद्रा बीई.07 एसयूवी को अक्तूबर तक भारत में उतार सकती है। हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।वहीं, इसका दाम 25 से 30 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। मगर अभी तक कार कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।






