---Advertisement---

TVS Apache RTX 300 किन लोगों के लिए है बेस्ट? बाइक खरीद ने से पहले जानें फीचर्स से लेकर कीमत

TVS Apache RTX 300 : टीवीएस अपाचे RTX 300 अभी हालहि में लॉन्च की गई है। ये अपने शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें क्या कुछ खास मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 5, 2026 5:53 अपराह्न

TVS Apache RTX 300
Follow Us
---Advertisement---

TVS Apache RTX 300 :  देसी कंपनी टीवीएस ने 15 अक्टूबर 2025 को एक बेहद खास प्योर एडवेंचर टीवीएस अपाचे RTX 300 बाइक को लॉन्च किया था। इसे खासतौर पर ऑफ रोडिंग करने वालों के लिए मार्केट में उतारा गया है। अगर आप भी बाइक्स और राइड का शौक रखते हैं तो यकीन मानिए ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। आज हम आपको TVS Apache RTX 300 की कीमत से लेकर इसकी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे अंदाजा हो जाएगा कि, ये बाइक किन लोगों को खरीदनी चाहिए?

TVS Apache RTX 300  की ऑन रोड कीमत

टीवीएस अपाचे RTX 300 बाइक की ऑन रोड कीमत 2.27 लाख रुपए है।ये तीन वेरियंट में आती है। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये कीमत भिन्न हो सकती है।

टीवीएस अपाचे RTX 300 बाइक का इंजन, माइलेज  और स्पीड

यामहा की इस एडवेंचर बाइक में 299.1cc RT-XD4 इंजन दिया गया है। ये 36 PS @ 9,000 rpm की पावर और 28.5 Nm @ 7,000 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है। ये बाइक हाईवे पर 35 kmpl का माइलेज दे सकती है। इसमें 12.5 लीटर के फ्यूल टैंक मिलता है। लंबे सफर के लिए ये अच्छा विकल्प है। ये  ऑफ रोडिंग बाइक है। राइडर की सहुलिय के लिए Urban, Rain, Tour और Rally जैसे 4 मोड दिए गए हैं।

प्योर एडवेंचर के लिए मिल रहे स्मार्ट फीचर्स

टीवीएस अपाचे RTX 300 मोटरसाइकिल में कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। इस में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के लिए 5-इंच की कलर TFT डिस्प्ले मिल रही है। ये TVS SmartXonnect टेक्नोलॉजी से कनेक्ट होकर चलती है। इससे मैप, मैसेज, कॉल नॉटिफिकेशन मिलते हैं। इसके साथ ही फ्यूल की जानकारी भी मिलती है। बाइक के ऊपर टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम साफ दिखता है।

TVS Apache RTX 300 किन लोगों के लिए बेस्ट है ?

TVS Apache RTX 300 को ऑफ रोडिंग करने वाले लोगों की जरुरत को देखते हुए डिजाइन किया गया है। जो लोग पहाड़ों या फिर एक राज्य से दूसरे राज्ये में लॉन्ग रुट पर जाते हैं। उनके लिए ये एक बेस्ट विकल्प है। ये टेक्नोलॉजी से राइड को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाती है। ये बाइक हल्की और मजबूत है।राइडर की सुरक्षा के लिए फ्रंट में डिस्क और बैक में रियर डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं। ये स्विचेबल डुअल-चैनल ABS के साथ आते हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BMW F 450 GS

अप्रैल 24, 2026

MG Majestor

अप्रैल 23, 2026

Bajaj Pulsar NS 400Z

अप्रैल 22, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 22, 2026

Tesla Model Y L

अप्रैल 22, 2026

Tata Safari EV

अप्रैल 21, 2026