---Advertisement---

Mahindra Bolero 2025 बोल्ड लुक और पावरफुल पावरट्रेन के साथ दे सकती है दस्तक, सेफ्टी में भी नहीं होगी किसी से कम!

Mahindra Bolero 2025: महिंद्रा अपनी अपकमिंग गाड़ी बोलेरो 2025 में बोल्ड लुक और पावरफुल पावरट्रेन दे सकती है। रिपोर्ट्स में खास डिटेल का खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 29, 2024 6:37 अपराह्न

Mahindra Bolero 2025
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero 2025: साल 2025 में कई अपकमिंग गाड़ियां मार्केट में कमाल लुक और स्पेशल फीचर्स के साथ दस्तक दे सकती हैं। इसमें Maruti Suzuki के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की एक लोकप्रिय गाड़ी का भी नाम आता है। हम बात कर रहे हैं Mahindra Bolero 2025 की। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में इस गाड़ी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में जानिए इसकी लीक हुई खास जानकारी।

Mahindra Bolero 2025 में मिल सकता है बोल्ड लुक और पावरफुल पावरट्रेन

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Upcoming Car महिंद्रा बोलेरो 2025 को आकर्षक बनाने के लिए इसे बोल्ड लुक दिया जाएगा। इसमें बोल्ड ग्रिल के साथ एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और मस्कुलर व्हील आर्चीज मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी में 2 लीटर का पेट्रोल और 2.2 लीटर का डीजल इंजन आने की संभावना है। दोनों इंजन में 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्पेक्सMahindra Bolero 2025
इंजन2 लीटर पेट्रोल-2.2 लीटर डीजल
पावर150bhp-130bhp
टॉर्क320nm-320nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड

Mahindra Bolero 2025 की संभावित सेफ्टी खूबियां

महिंद्रा बोलेरो 2025 गाड़ी में सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार में 6 एयरबैग्स, ईएसपी, हिल असिस्ट और क्रैश प्रोटेक्शन बॉडी स्ट्रकचर दिया जा सकता है। इसके अलावा कार में एडीएएस तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

महिंद्रा की अपकमिंग गाड़ी की लीक डिटेल्स

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा इस यूटिलिटी व्हीकल को ऑफरोडिंग सेगमेंट में नंबर वन बनाने के लिए कई एडवांस फीचर्स भी दे सकती है। महिंद्रा बोलेरो 2025 कार को 4 वेरिएंट के साथ 10 से 18 लाख रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026