---Advertisement---

Mahindra Bolero 2025: क्या अपनी विरासत को कायम रख पाएगी नई महिंद्रा बोलेरो? 15 August पर हो सकता है बड़ा धमाका, जानें लीक डिटेल्स

Mahindra Bolero 2025: कार बाजार में अपना मैजिक बिखरने वाली महिंद्रा बोलेरो एक बार फिर लोगों को लुभाने के लिए दस्तक दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई महिंद्रा बोलेरो 15 अगस्त के आसपास जोरदार एंट्री मार सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 10, 2025 6:27 अपराह्न

Mahindra Bolero 2025
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero 2025: अगर आप कारों की नॉलिज रखते हैं, तो आपको पता होगा कि महिंद्रा बोलेरो एक टाइम पर बड़ी फेमस एसयूवी हुआ करती थी। ऐसे में क्या नई महिंद्रा बोलेरो अपना जादू कायम रख पाएगी। अपकमिंग महिंद्रा बोलेरो 2025 को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि महिंद्रा बोलेरो 2025 में नया एक्सटीरियर और फ्रेश इंटीरियर देखने को मिल सकता है। यह आइकॉनिक एसयूवी एक बार फिर से अपने दमदार स्पेक्स के दम पर लोगों को दीवाना बना सकती है।

Mahindra Bolero 2025 Launch Date

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो 2025 की लॉन्च डेट 15 अगस्त 2025 हो सकती है। दरअसल, महिंद्रा 15 अगस्त को कई बड़े ऐलान कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो 2025 को इसी दिन लाने की चर्चा है।

Mahindra Bolero 2025 Price

इंटरनेट पर काफी यूजर्स अपकमिंग महिंद्रा बोलेरो 2025 एसयूवी की संभावित प्राइस तलाश रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा बोलेरो 2025 की कीमत 12 लाख रुपये एक्सशोरुम से शुरू हो सकती है।

महिंद्रा बोलेरो 2025 के अनुमानित डिजाइन और फीचर्स

लीक्स पर भरोसा करें, तो दावा किया जा रहा है कि आगामी Mahindra Bolero 2025 एसयूवी में आइकॉनिक अपराइट स्टांस, फ्लैट बोनट, रिडिजाइन ग्रिल, LED हेडलैंप, LED टेललैंप, LED DRLs के साथ LED फॉगलैंप मिलने की संभावना है। अपकमिंग कार में ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। कार का एक्सटीरियर लुक रग्ड डिजाइन की तरह हो सकता है।

वहीं, इंटीरियर की बात करें, तो इसमें नई स्टीयरिंग व्हील जोकि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से ली गई है। अपडेटिड डैशबोर्ड, 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एबियंट लाइटिंग, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो और रियर आर्मरेस्ट देखने को मिल सकता है।

स्पेक्समहिंद्रा बोलेरो 2025 की लीक खूबियां
इंजन1.5 लीटर डीजल
पावर75bhp
टॉर्क210Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

महिंद्रा बोलेरो 2025 का संभावित पावरट्रेन

उधर, कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि आगामी Mahindra Bolero 2025 एसयूवी में डीजल इंजन को ही रखा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन 75bhp की पावर और 210Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। कार में 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आने की संभावना है। हालांकि, अभी तक महिंद्रा ने इस कार को लेकर कोई भी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Suzuki Sales May 2026

जून 1, 2026

Tata Motors Sales in May 2026

जून 1, 2026

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026