---Advertisement---

कई बड़ी कंपनियों की धज्जियां उड़ाने आ रही Mahindra की 7 सीटर Bolero Neo Plus कार, देखें लाजवाब फीचर्स

महिंद्रा आने वाले समय में अपनी नई कार Mahindra Bolero Neo Plus को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार को एंबुलेंस वेरिएंट में बी लॉन्च किया जा सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 15, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Mahindra Bolero Neo Plus
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo Plus: हाल ही में महिंद्रा ने ग्लोबल ऑटोमेटिव ब्रांड की लिस्ट में 30वां स्थान पाकर भारत का नाम रोशन किया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिंद्रा की कारों को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में कंपनी अपने पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है। कंपनी जल्दी ही Mahindra Bolero Neo Plus को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग से पहले इसे कवर नहीं किया गया था जिसके कारण लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस कार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो कारों का चुनाव करते समय आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरे और धाकड़ बैटरी से दुश्मनों को छकाने आ रही Realme 11 series, रील बनाने वाली लड़कियों की आएगी मौज

Mahindra Bolero Neo Plus

इसकी तस्वीरों से पता चलता है कि इस कार के फ्रंट में महिंद्रा का नया ट्विन पीक लोगो  दिया गया है। बंपर के आधे हिस्से के नीचे की तरफ LED DRL लगाए गए हैं। इसके सात ही इस कार में फॉग लैप्स दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन का रियर बंपर देखा गया है और नया रिफ्लेक्टर पैनल भी देखने को मिला है। कहा जा रहा है कि इस कार को SUV के अलावा एंबुलेंस वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है। यह कार 7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकती है।

कैसा होगा इंजन

अगर इंजन की बात की जाए तो बता दें कि इस कार में 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन 130 PS की पॉवर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है।

BrandMahindra
ModelMahindra Bolero Neo Plus
Engine2.2 Liters mHawk Diesel Engine
Max Power130 PS
Max Torque300 Nm
Gearbox6 Speed
TransmissionManual

मिल सकते हैं ये फीचर्स

अगर इसके फीचर्स की बात की जाए तो बता दें कि Mahindra Bolero Neo Plus में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें वॉइस मैसेजिंग, इलेक्ट्रिकली एडजस्टिंग विंग मिरर, रिमोट लॉकिंग, ऑडियो कनेक्टिविटी विद ब्लूटूथ, फोल्डिंग मिडिल रो सीट, रियर वाइपर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें सेफ्टी के लिए दो एयरबैग, ABS के साथ EBD, क्रूज कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। बता दें कि यहां पर दी गई सभी जानकारियां अनुमानित हैं। इस कार की सटीक जानकारियां लॉन्चिंग के बाद ही मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: Top Cars in India: देश ही नहीं विदेशों में भी इन देसी कंपनियों का नाम किया रोशन, दुनिया के बड़े ब्रैंड्स में हुईं शामिल

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026