---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo vs Tata Nexon: क्या नेक्सॉन की सेफ्टी के आगे टिक पाएगी 7 सीटर Mahindra Bolero Neo? देखें अंतर

Mahindra Bolero Neo vs Tata Nexon: इन दोनों में से किसी भी कार को खरीदने से पहले इनकी सेफ्टी रेटिंग जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2024 5:26 अपराह्न

Mahindra Bolero Neo vs Tata Nexon
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero Neo vs Tata Nexon: अगर आप किसी अच्छी कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। क्योंकि आज हम आपको देश की दो जानी-मानी ऑटो कंपनी टाटा और महिन्द्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Mahindra Bolero Neo और Tata Nexon के अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं। Bolero Neo एक 7 सीटर कार है। वहीं, Tata Nexon एक 5 सीटर कार है।

Mahindra Bolero Neo और Tata Nexon की सेफ्टी रेटिंग

Mahindra Bolero Neo 11.28 लाख से लेकर 14.17 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में आने वाली गाड़ी है। वहीं, टाटा नेक्सॉन 9.33 लाख से लेकर 18.38 लाख तक की कीमत में आने वाली कार है। सेफ्टी में बोलेरो को NCAP टेस्ट में सिर्फ 1 ही सेफ्टी रेटिंग मिली है।

बोलेरो को एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में सिर्फ 1 रेटिंग ही मिली है। पैरों और सीने की सुरक्षा में ये गाड़ी असुरक्षित पायी गई है। वहीं, Tata Nexon किफायती कीमत में आने वाली एक 5 स्टार की सेफ्टी कार है। इस कार को NCAP में 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। ये सुरक्षा के लिहाज से बेस्ट है। चलिए इन दोनों गाड़ियों के अन्य अंतरों को भी जान लेते हैं।

Mahindra Bolero Neo vs Tata Nexon के अंतर

फीचरMahindra Bolero Neo Tata Nexon
इंजन1493 cc का इंजन मिलता है।1199 cc & 1497 cc का इंजन मिलता है।
सेफ्टी रेटिंग1 Star (Global NCAP) की रेटिंग मिली हुई है।5 Star (Global NCAP) सेफ्टी रेटिंग मिली है।
फ्यूल वेरियंटDiesel फ्यूल वेरियंट में आती है।पेट्रोल-CNG फ्यूल वेरियंट में आती है।
ट्रांसमिशनManual ट्रांसमिशन के साथ आ ती है।Automatic ट्रांसमिशन दिया गया है।
सीट7 Seater कार है।5 Seater कार है।
पावर/टॉर्क118 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क मिलती है।260Nm@1500-2750rpm की टॉर्क मिलती है। 113.31bhp@3750rpm की पावर मिलती है।
गियरबॉक्स6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलते हैं।6-7 गियरबॉक्स के साथ आती है।
टायरएलॉय व्हील के साथ आता है।ट्यूबलेस टायर आते हैं।
बूट स्पेस384 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

इन अंतरों को जानने बाद आपको पता चल गया होगा कि, Mahindra Bolero Neo और Tata Nexon में कौन ज्यादा सेफ है। अब आप अपनी पसंद से किसी को भी खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026