---Advertisement---

Mahindra ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, OMG!इस कार पर बढ़ा दी इतनी सारी कीमत

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी बोलेरो और नई बोलेरो नियो की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है और ये नई कीमतें आने वाले 1 अप्रैल 2023 से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने बोलेरो की कीमत में 31000 रुपये तक और बोलेरो नियो की कीमतों में 15000 रुपये तक का इजाफा किया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 12, 2023 11:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Bolero Price Hike: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी बोलेरो और नई बोलेरो नियो की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। कंपनी इन गाड़ियों की कीमतों को आने वाले 1 अप्रैल 2023 से लागू करेगी। मंहिद्रा ने अपनी बोलेरो और बोलेरो नियो को नए आरडीई मानदंडों को ध्यान में रखते हुए अपडेट किया है। कंपनी ने बोलेरो की कीमत में 31000 रुपये तक और बोलेरो नियो के लिए 15000 रुपये तक की कीमत बढ़ाई है। तो पढ़िए इस बारे में पूरी जानकारी।

ये भी पढ़ें: HERO SPLENDOR ELECTRIC लॉन्च होने के बाद भारतीय ऑटो मार्केट में मचाएगी तहलका, सिंगल चार्ज पर 300 किमी की रेंज के साथ होंगी ये खासियतें

इन वेरिएंट्स की बढ़ी है कीमत

महिंद्रा ने अपनी बोलेरो के बी4 वेरिएंट की कीमत में 25000 रुपये इजाफा करने का फैसला लिया है वहीं इसके टॉप-एंड वैरिएंट बी6 (ओ) की कीमत को 31000 रुपये बढ़ाया गया है। बोलेरो बी6 की कीमत में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा कंपनी ने बोलेरो नियो के N10 लिमिटेड एडिशन वैरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया है और इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों 15000 रुपये तक का इजाफा किया है।

ModelBolero
Engine1.5L
Power98.56bhp@3750rpm
Torque260nm@1750-2250rpm
Mileage17.29 kmpl
Seating Capacity7

 

इतनी हो गई है Bolero और Bolero Neo की कीमत

बात करें इन कारों की कीमत की तो बोलेरो नियो की नई कीमत 9.63 लाख रुपये से लेकर 12.14 रुपये एक्स शोरूम बीच हो गई है। वहीं बोलेरो की नई एक्स शोरूम कीमत 9.78 लाख से 10.79 लाख रुपये के बीच हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: HYUNDAI की इस नई SUV को खरीदने के लिए चाहिए किस्मत, फीचर्स देख कहेंगे -वाह क्या कार है?

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026