---Advertisement---

इंडिपेंडेंस डे पर 5-डोर थार के बजाय इस गाड़ी की एंट्री कराने जा रही Mahindra, जानें डिटेल्स

Mahindra Car: चर्चित ऑटोमोबाइल कंपनी महिन्द्रा के 5-डोर थार के लॉन्चिंग को लेकर खूब खबरें बन रही थी पर इससे जुड़े कुछ निर्णय को लेते हुए महिन्द्रा ने सबको चौंका ही दिया। अब खबर है कि इस इंडिपेंडेंस डे पर महिन्द्रा ऑटोबाजार में 5-डोर थार के बजाय पिकअप कान्सेप्ट की एंट्री कराने जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 1, 2023 11:55 पूर्वाह्न

mahindra car
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Car: चर्चित ऑटोमोबाइल कंपनी महिन्द्रा के 5-डोर थार के लॉन्चिंग को लेकर खूब खबरें बन रही थी पर इससे जुड़े कुछ निर्णय को लेते हुए महिन्द्रा ने सबको चौंका ही दिया। अब खबर है कि इस इंडिपेंडेंस डे पर महिन्द्रा ऑटोबाजार में 5-डोर थार के बजाय पिकअप कान्सेप्ट की एंट्री कराने जा रही है। कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

15 अगस्त को एंट्री करेगी पिकअप कान्सेप्ट

महिन्द्रा ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि महिन्द्रा इस इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर एक बड़ा धमाका करने वाली है। कंपनी ने कहा इस बार 5-डोेर थार के बजाय कंपनी ने पिकअप कान्सेप्ट को लाने का सोचा है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से महिन्द्रा ने इस कॉन्सेप्ट के टीजर को शेयर भी किया। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक इस साल का इवेंट साउथ अफ्रीका में किया जाएगा और इस इवेंट में ब्रांड की फ्यूचर एक्टिविटीज और फीचर को कंपनी पेश करेगी।

स्कॉर्पियो एन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा यह ब्रांड न्यू पिकअप

खबरों की माने तो यह पिकअप कान्सेप्ट का मॉडल स्कॉर्पियो एन प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। अगर बात करें महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप (Z121) की तो बता दें कि ये स्कॉर्पियो एन एसयूवी की तुलना में पिकअप वर्जन का व्हीलबेस, लंबा हो सकता है। वहीं इसके अतिरिक्त करेंट स्कॉर्पियो क्लासिक में एक सीमिलर सेटअप है, जहां एसयूवी वर्जन का व्हीलबेस 2.6 मीटर है। विदेशी मार्केट में इसे पिक अप के नाम से बेचा जाता है।

संभावित फीचर्स

खबरों की माने तो इस पिकअप कान्सेप्ट मॉडल में सिंगल और डबल-कैब बॉडी स्टाइल को पेश किया जा सकता है। इसमें स्कॉर्पियो एन एसयूवी वाले सभी ऑप्शन उपलब्ध होने की खबर भी है। महिन्द्रा इसे 2025 तक ऑटोबाजार में लॉन्च कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026