---Advertisement---

Mahindra Scorpio N: ग्राहकों के लिए बुरी खबर! दमदार इंजन वाली एसयूवी की कीमत में हुई बड़ी बढ़ोतरी, जानें गाड़ी का नया दाम

Mahindra Scorpio N: देसी कार कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने धांसू एसयूवी स्कॉर्पियो एन की कीमत में भारी बढ़ोतरी है। अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको इस खबर से धक्का लग सकता है। जानिए क्या है कार की नया दाम

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 19, 2023 2:14 अपराह्न

Mahindra Scorpio N
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Scorpio N: देश की बड़ी कार कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी मजबूत गाड़ियों के लिए जानी जाती है। ऐसे में अगर आप भी महिंद्रा की कारों को पसंद करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल महिंद्रा ने अपनी फेमस एसयूवी कार की कीमतों में इजाफा कर दिया है। ऐसे में ग्राहकों को कंपनी की इस कार को खरीदने के लिए अब पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) एक शानदार गाड़ी है। जानिए क्या इसके फीचर्स और इसकी कितनी कीमत बढ़ी है।

Mahindra Scorpio N की कीमत में इजाफा

एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन के Z4 डीजल MT 4WD 7S वेरिएंट की कीमत सबसे अधिक बढ़ाई है। कंपनी ने इस कार की कीमत में 81 हजार रुपये का इजाफा किया है। वहीं, सबसे कम इजाफा Z8 L डीजल AT 2WD 7S  में 1995 रुपये बढ़ाई गई है। वहीं, इसके शुरुआती पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 52199 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही इस कार की कीमत 13.76 लाख रुपये एक्सशोरूम हो गया है। साथ ही डीजल का टॉप वेरिएंट 2000 रुपये महंगा हो गया है। इसके साथ ही इस कार की एक्सशोरूम कीमत 24.53 लाख रुपये हो गई है। आपको बता दें कि इस कार के 5 वेरिएंट आते हैं, जिसमें Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L शामिल है।

 Mahindra Scorpio N की खूबियां

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप दिए गए हैं। इसमें डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरुफ, फ्रंट और रियर कैमरा, ऑटो वाइपर्स, 6 एयरबैग्स और 18 इंच के डॉयमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही 2 लीटर का ह्वॉक डीजल इंजन भी आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026