Mahindra Scorpio N Facelift: जल्द धमाका करेगी रोड की क्वीन! यूथ को भाएगा बॉक्सी और मस्कुलर लुक, क्या अपग्रेड होगी इंजन परफॉर्मेंस?

Mahindra Scorpio N Facelift: एसयूवी मार्केट की शान महिंद्रा स्कॉर्पियो एन नए कलेवर के साथ फिर से भारतीय बाजार में जल्द ही एंट्री ले सकती है। इसका फेसलिफ्ट वर्जन काफी स्टाइलिश और एडवांस खूबियों से लैस हो सकता है।

Mahindra Scorpio N Facelift

Photo Credit: Google

Mahindra Scorpio N Facelift: बड़ी गाड़ी मतलब एसयूवी का नाम आते ही महिंद्रा का नाम अपने आप दिमाग में आ जाता है। बीते कुछ सालों में भारतीय कार बाजार में महिंद्रा कार कंपनी ने अपना खास रुतबा बनाया है। यही वजह है कि ग्राहकों को महिंद्रा की गाड़ियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इंटरनेट पर इस वक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी की काफी धूम देखने को मिल रही है। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि देसी कार निर्माता अपनी आगामी एसयूवी को स्टाइलिश और अपग्रेड्स फीचर्स के साथ उतार सकती है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का डिजाइन और फीचर्स युवाओं को लुभाएंगे

कई हालिया लीक्स के मुताबिक, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट गाड़ी के डायमेंशन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अपकमिंग एसयूवी की चौड़ाई और लंबाई हल्की सी बढ़ाई जा सकती है। साथ ही गाड़ी के व्हील बेस में भी इजाफा होने की आशंका है, जिससे यात्रियों को अंदर बढ़िया स्पेस मिलने की संभावना है।

कार कंपनी इसे बॉक्सी और मस्कुलर लुक के साथ उतार सकती है। एसयूवी के फ्रंट में नया फ्रंट ग्रिल और बंपर, अपडेटेड एलईडी हेडलैंप और टेललाइट, नए 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। ऐसे में यह गाड़ी थोड़ी ज्यादा प्रीमियम नजर आ सकती है।वहीं, एसयूवी के इंटीरियर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर विंडो, एबियंट लाइटिंग, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट, नया अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में मिलेगा अपडेटिड इंजन?

उधर, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी में यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। कंपनी इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एडीएएस सुइट की सुविधा भी आने की उम्मीद जताई गई है।

वहीं, बताया जा रहा है कि इसमें इंजन और परफॉर्मेंस में कोई खास बदलाव नहीं होगा। ऐसे में ग्राहकों को पुराने इंजन ही देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। इन दोनों में मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल करने की संभावना है।

क्या है लॉन्च और प्राइस डिटेल

कार निर्माता महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी को 14 से 26 लाख रुपये एक्सशोरूम पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग जारी है। कंपनी इसे अगस्त में लॉन्च करने की योजना बना रही है। मगर अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Exit mobile version