टाटा की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी Tata Safari EV? प्रीमियम डिजाइन के साथ गर्दा उड़ाएगी जबरदस्त रेंज; लीक हुई संभावित लॉन्च डेट

Tata Safari EV: टाटा सफारी ईवी वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। इसमें आलीशान डिजाइन के साथ दमदार खूबियां और धांसू रेंज आ सकती है।

Tata Safari EV

Photo Credit: Google

Tata Safari EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का भविष्य काफी सुनहरा है। ऐसा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। फ्यूल वाली गाड़ियां अगले कुछ सालों में सड़कों से हटाई जा सकती हैं। ऐसे में ईवी कारों की डिमांड में इजाफ देखने को मिल रहा है। कई कार निर्माता अपने पुराने और आइकॉनिक मॉडलों को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की योजना बना रही हैं। इसमें मारुति, महिंद्रा, हुडई और टाटा मोटर्स का नाम भी शामिल है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा अपनी पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी पर तेजी से काम कर रही है, जोकि टाटा सफारी ईवी हो सकती है।

टाटा सफारी ईवी का फ्यूचरस्टिक डिजाइन और फीचर्स उड़ाएंगे होश

पिछले साल टाटा मोटर्स ने सिएरा को नए अंदाज में भारत में लॉन्च किया था। इसके बाद ग्राहकों के बीच इस गाड़ी को खरीदने के लिए होड़ मच गई। ऐसे में टाटा एक बार फिर लोगों का दिल और दिमाग जीतने के लिए सफारी ईवी को विकसित कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो इसे टाटा के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इसके आगे की तरफ नए शेप की एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएलएस और नई ग्रिल दी जा सकती है। साथ ही रियर साइड पर आकर्षक एलईडी टेललैंप मिल सकते हैं। इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स शामिल करने की योजना है। इस तरह से गाड़ी का ऑवरऑल लुक काफी प्रीमियम रहने की आशंका है।

वहीं, ईवी के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ड्यूल टोन अपहोलस्ट्री और लैदरेट सीट्स आ सकती है। साथ ही एबियंट लाइटिंग, बड़ा सनरुफ, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 12.3 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले, पावर विंडो, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एप्पल और एंड्रॉयड ऑटो जैसी सुविधाएं दी जा सकती है।

टाटा सफारी ईवी की रेंज बनाएगी दीवाना

कई हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग टाटा सफारी ईवी में 75kWh की बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। यह फुल चार्ज पर 600KM से अधिक की रेंज प्रदान कर सकती है। कंपनी इसमें स्टैडर्ड चार्जर दे सकती है, जोकि लगभग 8 घंटे में बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर के जरिए सिर्फ 2 घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो सकती है।

क्या है अनुमानित लॉन्च और प्राइस डिटेल?

ताजा लीक्स पर यकीन करें, तो आगामी टाटा सफारी ईवी को दिवाली 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। इसकी संभावित कीमत 25 से 30 लाख रुपये एक्सशोरूम होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक कार मेकर ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Exit mobile version