मार्च 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी Maruti Suzuki Dzire, कंफर्ट और सेफ्टी के साथ मिलती है जबरदस्त माइलेज

Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी डिजायर सेडान कार मार्च 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। ग्राहकों ने इस कार पर आंख बंद करके भरोसा किया। इसमें धाकड़ इंजन के साथ बढ़िया माइलेज मिलती है।

Maruti Suzuki Dzire

Photo Credit: Google

Maruti Suzuki Dzire: मार्च 2026 में मारुति सुजुकी वाहन निर्माता कंपनी का जलवा एक बार फिर देखने को मिला। इंडिया में कंपनी ने जमकर गाड़ियों की बिक्री की। ऐसे में लंबे टाइम से मारुति सुजुकी ने कारों की बिक्री के मामले में पहला स्थान बना रखा है। साथ ही अब कंपनी ने कारों की सेल में भी अपनी गाड़ी को पहले नंबर पर पहुंच दिया है। ‘Rushlane’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 के दौरान मारुति सुजुकी डिजायर गाड़ी की बिक्री सबसे ज्यादा रही। मारुति सुजुकी की इस सेडान ने एसयूपी सेगमेंट की सभी धाकड़ गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

मारुति सुजुकी डिजायर पर ग्राहकों ने लुटाया बंपर प्यार

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 के दौरान मारुति सुजुकी डिजायर की 21224 यूनिट्स सेल हुई। ऐसे में सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 37.28 फीसदी की बढ़त देखी गई। वहीं, टाटा पंच ईवी समेत 20977 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। इसमें 18.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद टाटा नेक्सॉन ईवी समेत
19810 यूनिट्स की सेल रिकॉर्ड हुई और तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें 21.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

मारुति सुजुकी डिजायर में मिलता है आकर्षक डिजाइन और खूबियां

बता दें कि मारुति सुजुकी डिजायर कार में आगे की तरफ अधिक शार्प, ब्लैक-आउट हेडलाइट्स, हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली एक बड़ी ग्रिल और बीच में एक बड़ा कंपनी लोगो लगा है। इसमें ड्यूल टोन 15 इंच के अलॉय व्हील्स हैं। गाड़ी के अंदर की तरफ, कार में लेदर से लिपटा स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर, और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 9 इंच का फ्लोटिंग डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही रियर एसी वेंट्स और सेगमेंट का पहला इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है। इसके अलावा, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है। वहीं, सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी और ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है।

धाकड़ माइलेज से खुश हो सकता है आपका दिल

इस सेडान के पावरट्रेन की बात करें, तो मारुति सुजुकी डिजायर गाड़ी में 1.2 लीटर, तीन सिलेंडर Z सीरीज इंजन दिया गया है। यह 80bhp की ताकत और 112Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स जोड़ा गया है। यह गाड़ी लगभग 24.7 से 25.71kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। इस सेडान कार की एक्सशोरूम कीमत 625600 रुपये रखी गई है।

Exit mobile version