---Advertisement---

Mahindra SUV: सितंबर महीने में महिंद्रा की इन SUV गाड़ियों की धड़ाधड़ हुई बिक्री! सेल में गाड़े झंडे

Mahindra SUV: हाल ही में महिंद्रा की तरफ से सितंबर माह के सेल के आंकड़े जारी किए गए हैं। इस महीने कंपनी की एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियों को लोगों ने खूब प्यार दिया है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 1, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahindra SUV: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने हर सेगमेंट में गाड़ियां लॉन्च की हैं। खासतौर से कंपनी के एसयूवी सेगमेंट का क्रेज तो देखते ही बनता है। मार्केट में मौजूद महिंद्रा XUV700, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा थार जैसी तमाम गाड़ियां हैं। जो आपको सड़कों पर फर्राटे भरती दिख जाती होंगी। अब हाल ही में कंपनी की तरफ से सिंतबर महीने में एसयूवी गाड़ियों के सेल के आंकड़े जारी किए गए हैं। जिनमें कंपनी ने विगत वर्ष की तुलना में जबरदस्त ग्रोथ की है। हम यहां इसी के बारे में आपको बताने वाले हैं।

ग्रोथ हुई है जबरदस्त

कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अप्रैल 2023 से लेकर सितंबर महीने तक 214904 युनिट्स की सेल की गई है। इस छमाही विगत वर्ष की तुलना में कंपनी ने शानदार वृद्धि करते हुए 29 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। पिछले साल सेम छमाही एसयूवी सेगमेंट में 167052 युनिट्स की सेल की गई थी, जो इस बार से लगभग 45 हजार कम है। वहीं सितंबर माह में कंपनी ने घरेलू मार्केट में 41267 युनिट्स एसयूवी सेल की हैं।

फेस्टिव सीजन में बढ़ सकता है आंकड़ा

कंपनी की ये ग्रोथ दिखाती है लोगों में महिंद्रा का जलवा किस कदर बरकरार है। माना जा रहा है फेस्टिव सीजन में कंपनी के सेल के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। क्योंकि भारत में त्योहारी की शुरुआत होने वाली है ऐसे में लोग खरीददारी करने की योजना रहे हैं। रिपोर्ट्स में कंपनी के सेल का आंकड़ा बढ़ने की वजह महिंद्रा थार बताई जा रही है क्योंकि कुछ महीनों पहले लॉन्च हुई ये गाड़ी लोगों को खूब पंसद आई है।

प्रेसीडेंट ने कही ये बात

सेल के आंकड़ों के बारे में बात करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रेसीडेंट Veejay Nakra ने कहा कि हम सेल के इन आंकड़ों को लेकर उत्साहित हैं। सितंबर महीने में हमने ओवरऑल 17 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है जबकि एसयूवी सेगमेंट में भी कंपनी का रुतबा कायम रहा है। इसके साथ ही हमने इसी महीने बोलेरो मैक्स पिकअप का एक लाख युनिट्स सेल करने का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026

Leave a Comment