---Advertisement---

क्या सिंगल चार्ज पर 400 किमी दौड़ेगी Mahindra Thar 5 Door Electric Car? जानें लीक अपडेट्स

Mahindra Thar 5 Door Electric Car: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार महिन्द्रा Mahindra बहुत जल्द अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली थार की Mahindra Thar 5 Door को लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को इस साल अगस्त के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इसका ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2024 2:42 अपराह्न

Mahindra Thar 5 Door Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar 5 Door Electric Car: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार महिन्द्रा Mahindra बहुत जल्द अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली थार की Mahindra Thar 5 Door को लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार को इस साल अगस्त के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला Maruti Jimny 5 Door कार से होने वाला है। फिलहाल अभी ग्राहकों को इसका इंतजार है। लेकिन इस बीच महिन्द्रा की इस बेहद शानदार कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर अभी से ही चर्चा होने लगी हैं। ये Mahindra Thar 5 Door Electric Car नाम से पेश हो सकती है।

Mahindra Thar 5 Door Electric Car आ सकती है

इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन का ग्राहकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। थार की पॉपुलेरिटी को देखते हुए कंपनी अगर इसे इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करती है तो ,उसे भी फायदा हो सकता है। Thar.e को कंपनी पिछले साल ग्लोबल FutureScape इवेंट में इससे पर्दा उठा चुकी है। इसका लुक अंदर और बाहर से बिल्कुल बदला हुआ होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सिंगल चार्च पर 400 किमी तक दौड़ सकती है।

इसमें वोक्सवैगन की शक्तिशाली मोटर मिल सकती है। इसमें 80kW और 210kW की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही 435 किमी से लेकर 450 किमी की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी साल 2026 में लॉन्च कर सकती है।

Mahindra Thar.e का संभावित लुक

इसके लुक की बात करें तो Thar.e में नई ग्रिल और दोनों तरफ तीन स्टैक्ड एलईडी, गोल चौकोर एलईडी हेडलाइट्स और ग्रे फ्रंट और रियर स्किड प्लेटें मिल सकती हैं। इसके साथ ही इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील मिल सकते हैं। इसके इंटीरियर को लेकर अफवाह चल रही है कि, इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, के साथ नया मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है।

Mahindra Thar 5 Door Electric Car के संभावित फीचर्स

फीचरMahindra Thar 5 Door Electric Car
बैटरी80kW और 210kW की बैटरी मिल सकती है।
रेंज435 किमी से 450 किमी की रेंज मिल सकती है।
वेरियंटAX और LX जैसे दो वेरियंट मिल सकते हैं।
संभावित कीमतइसे 20 से 25 लाख तक की कीमत में पेश किया जा सकता है।

ये खबर ऑटो मार्केट में चल रही अफवाहों के आधार पर बनाई गई है। कंपनी ने फिलहाल इस कार को लेकर ज्यादा जानकारी आधिकारिक रुप में नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026