---Advertisement---

Mahindra Thar: इस दिन आएगा महिंद्रा थार का सस्ता वर्जन, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Mahindra Thar: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और अब भारत में कई वाहन कंपनियां अपने नए-नए मॉडलों को पेश करने वाली हैं। इस कड़ी में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का नाम भी शामिल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते कुछ सालों में काफी दमदार गाड़ियां लॉन्च की है। अगर आप महिंद्रा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 3, 2023 5:00 अपराह्न

Mahindra Thar
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और अब भारत में कई वाहन कंपनियां अपने नए-नए मॉडलों को पेश करने वाली हैं। इस कड़ी में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का नाम भी शामिल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते कुछ सालों में काफी दमदार गाड़ियां लॉन्च की है। अगर आप महिंद्रा की गाड़ियों को पसंद करते हैं तो आपके लिए ये खबर काफी स्पेशल रहने वाली है। दरअसल, महिंद्रा अपनी नई थार को जल्द ही पेश करेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही Mahindra Thar 2WD पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि वर्तमान में Mahindra Thar 4WD वर्जन के मुकाबले 2WD वर्जन सस्ता होगा।

Mahindra Thar 2WD की जानकारी

महिंद्रा की ये दमदार थार अभी तक लॉन्च नहीं हुई है, मगर ये ऑफ रोड SUV लोगों के बीच काफी छाई हुई है। महिंद्रा कंपनी Mahindra Thar 2WD के जरिए उन ग्राहकों को लुभाना चाहती है, जो इसके फीचर्स और लुक की वजह से इसे पसंद करते हैं। ये SUV उन लोगों के लिए होगी, जिनका बजट कम होगा। बताया जा रहा है कि 2WD वर्जन का वजन 4WD के मुकाबले कम होगा। हालांकि, इसका इंजन भी छोटा होगा। इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: TVS iQube स्कूटर बना लोगों की पहली पसंद, बिक्री में 580% की हुई बढ़ोत्तरी

Mahindra Thar 2WD के संभावित फीचर्स

Mahindra की इस नई SUV में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल दिया जाएगा। इसके ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। नई थार का ब्लेजिंग ब्रॉन्ज कलर है और इसे गोल्डन ब्रॉन्ज कलर भी कहते है। इसके इंटीटियर की बात करें तो इसमें कुछ भी अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

ताकत117bhp
टॉर्क300nm
पेट्रोल इंजन 2.0 लीटर
डीजल इंजन 1.5 लीटर
गियरबॉक्स 6 स्पीड गियरबॉक्स

कब लॉन्च होगी Mahindra Thar 2WD

महिंद्रा एंड महिंद्रा इसे बाहर से अलग करने के लिए 4X4 बैजिंग का इस्तेमाल नहीं करेगी। कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें एक ऑटो स्टार्ट/स्टॉप बटन और लॉक-अनलॉक बटन देगी। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 2 यूएसबी पोर्ट दिए जाएंगे। इसमें LED हैडलाइट्स और LED टेललाइट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। वहीं, नई थार को ग्लोबली क्रैश टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसमें 117bhp की ताकत और 300nm का टॉर्क दिया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कहा जा रहा है कि इसे जनवरी 2023 में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026