---Advertisement---

Mahindra Thar Electric: इलेक्ट्रिक अवतार में धूआं उड़ाने आ रही है महिंद्रा थार, दमदार मिल सकती है टॉप स्पीड!

Mahindra Thar Electric: महिंद्रा इन दिनों महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है इसे कंपनी साल 2025 में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर सकती है। यहां इसी के अनुमानित फीचर्स बताए गए हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 16, 2023 5:51 अपराह्न

Mahindra Thar Electric
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar Electric: महिंद्रा की गाड़ियों का क्रेज देखते ही बनता है। कोई भी सेगमेंट हो कंपनी का रुतबा हर जगह देखने को मिल जाता है। अब इन दिनों महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कार को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही Mahindra Thar Electric को ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है। इस एसयूवी को 5 डोर के साथ लाने की खबरें चल रही हैं। हम यहां इसी के बारे में जान रहे हैं।

Mahindra Thar Electric मोटर संभावित

हाल ही में आई ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस गाड़ी पर तेजी से काम कर रही है। इस गाड़ी को संभावित तौर पर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स में कहा जा रहा है इसके लिए महिंद्रा INGLO प्लेटफॉर्म पर APP550 मोटर तैयार कर रही है। अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है गाड़ी में स्थापित की जाने वाली ये मोटर 286 एचपी की शक्ति और 310 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखेगी। गौरतलब है कुछ महीनों पहले महिंद्रा और जर्मन वाहन निर्माता फॉक्सवेगन (Volkeswagen) के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पार्ट्स बनाने को लेकर करार हुआ था।

फीचर्स Mahindra Thar Electric
शक्ति286 एचपी की शक्ति
टॉर्क310 एनएम का पीक टॉर्क
मोटरINGLO प्लेटफॉर्म पर APP550 मोटर

Mahindra Thar  Electric के फीचर्स (अनुमानित)

इस गाड़ी की लॉन्चिंग से पहले ही कई जगह इसके फीचर्स की डिटेल भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है महिंद्रा की इस आगामी इलेक्ट्रिक कार में अनुमानित तौर पर स्टाइलिश एलईडी हेडलैंप्स के साथ राउंड ऑफ कॉर्नर दिया जा सकता है। इसके रियर में ग्लॉसी डिजाइन के साथ टेललेंप दिए जा सकते हैं। संभावित तौर पर इसमें बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है साथ ही टीएफटी डिस्प्ले के साथ इंस्ट्रूमेंट क्ल्सटर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नए डिजाइन के साथ स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है।

खबर लीक्स के आधार पर लिखी गई है, फिलहाल इसके फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026