---Advertisement---

Mahindra Thar EV vs Thar Diesel: सिर्फ 2 मिनट में जानें क्या है दोनों शानदार ऑफ रोड SUV में अंतर, खुश कर देंगे फीचर्स

Mahindra Thar EV vs Thar Diesel: इंडिया की बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका में कई कारों को पेश किया। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित हुए फ्यूचरएस्केप गो ग्लोबल इवेंट में महिंद्रा थार ईवी (Mahindra Thar EV) कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया गया। ईवी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 17, 2023 12:17 अपराह्न | Updated: अगस्त 17, 2023 4:06 अपराह्न

Mahindra Thar EV vs Thar Diesel
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra Thar EV vs Thar Diesel: इंडिया की बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका में कई कारों को पेश किया। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित हुए फ्यूचरएस्केप गो ग्लोबल इवेंट में महिंद्रा थार ईवी (Mahindra Thar EV) कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया गया। ईवी थार ऑफरोडिंग एसयूवी को 5 सीटर के साथ उतारा गया है। इसमें महिंद्रा का नया लोगो देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि थार ईवी, थार 3 डोर (Mahindra Thar EV vs Thar Diesel) से कितनी अलग है और क्या अंतर है।

Mahindra Thar EV की डिटेल

महिंद्रा थार ईवी को INGLO-P1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें काफी फ्यूचरस्टिक डिजाइन दिया गया है। इसमें स्कॉरिश एलईडी हैडलैंप के साथ राउडेंड ऑफ कॉर्नर, फ्रंट में स्टील बंपर, बड़े अलॉय व्हील्स और टेलगेट्स स्कॉरिश एलईडी टेल लैंप्स दिए गए है। इसका केबिन काफी शानदार डिजाइन किया गया है। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नई स्टीयरिंग व्हील मिलती है। दावा किया जा रहा है कि इसमें बड़ी बैटरी पैक दी गई है, जो कि एक्सयूवी400 से भी बड़ी है। ये 4WD ड्राइव सिस्टम पर चलेगी। थार ईवी को साल 2024 के अंत तक या फिर 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

Mahindra Thar Diesel के फीचर्स

महिंद्रा ने अपनी 3 डोर वाली थार में डिस्टिनटेक्टिव फ्रंट ग्रिल दी गई है। साथ ही क्लासिक राउंड हैडलैंप्स, बड़े अलॉय व्हील्स, हार्ड टॉप रुफ, फ्रंट फेसिंग रियर सीट्स दी गई हैं। इसमें एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील्स, क्रूज कंट्रोल, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इस कार में सेफ्टी के लिए ईएसपी के साथ एबीएस फीचर दिया गया है। साथ ही रियर पार्किंग असिस्ट फीचर भी मिलता है। इसमें 2184cc का इंजन 97bhp की ताकत और 300nm का टॉर्क पैदा करता है। थार में 57 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके डीजल RWD वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 1054500 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Volkswagen Taigun Facelift

मार्च 30, 2026

Yamaha EC-06 Electric Scooter

मार्च 30, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026