---Advertisement---

Mahindra XUV300 2025: दमदार एक्सलेरेशन पावर, टर्बो इंजन देता है थ्रीलिंग परफॉर्मेंस; ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल समेत भर-भरकर मिलती हैं एडवांस खूबियां

Mahindra XUV300 2025: महिंद्रा एक्सयूवी300 2025 एसयूवी में दमदार एक्सलेरेशन पावर देखने को मिलती है। इसमें टर्बो इंजन थ्रीलिंग परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। साथ ही कई हाईटेक फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 24, 2025 2:17 अपराह्न

Mahindra XUV300 2025
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV300 2025: पिछले एक साल के दौरान बड़ी गाड़ियों यानी एसयूवी की मांग में तेजी देखने को मिली है। कार खरीदने वाले लोग अब ज्यादा कंफर्ट और अधिक सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में महिंद्रा कंपनी की एक धांसू एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी300 2025 पर विचार किया जा सकता है। इसमें आकर्षक डिजाइन, दमदार और हाईटेक फीचर्स के साथ पावरफुल इंजन देखने को मिलता है।

Mahindra XUV300 2025 Price

देसी कार कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर बताया है कि महिंद्रा एक्सयूवी300 2025 की कीमत 7.99 से लेकर 15.80 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित की गई है। ऐसे में इसका शुरुआती दाम 8 लाख रुपये से कम है।

महिंद्रा एक्सयूवी300 2025 के हाईटेक और स्मार्ट फीचर्स

वहीं, Mahindra XUV300 2025 एसयूवी के डिजाइन की बात करें, तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी शेप में DRLs, प्रोजेक्टर टेललैंप, टेलगेट पर LED लाइटिंग और नई डिजाइन की ग्रिल देखने को मिलती है। साथ ही नए डिजाइन का फ्रंरट एंड रियर बंपर, रूफ रेल्स और 17 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं। इसके इंटीरियर में नया डैशबोर्ड, अपग्रेडेड अपहोल्स्ट्री और मॉर्डन मैटेरियल के इस्तेमाल से केबिन का लुक काफी क्लासी और प्रीमियम लगता है। कंपनी ने इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो होल्ड फंक्शन, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS पैक दिया गया है।

स्पेक्समहिंद्रा एक्सयूवी300 2025
इंजन1.2 लीटर
पावर110bhp
टॉर्क200Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज17.96 से 20.1KMPL

महिंद्रा एक्सयूवी300 2025 एसयूवी देती है धाकड़ माइलेज

उधर, Mahindra XUV300 2025 की पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 110bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसका इंजन थ्रीलिंग परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। वहीं, कई अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी माइलेज 17.96 से 20.1KMPL के आसपास रहती है। आपको बता दें कि महिंद्रा एक्सयूवी300 2025 कार का नाम अब Mahindra XUV 3XO हो गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026