---Advertisement---

Tata Harrier और Kia Seltos का खेल बिगाड़ेगी Mahindra XUV500 Coupe! जानें कैसा होगा इंजन और डिजाइन

Mahindra XUV500 Coupe: देश के ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार अपनी मार्केट वैल्यू को बढ़ाने में लगी हुई है। ऐसे में महिंद्रा की एक नई एसयूवी को स्पॉट किया गया है। महिंद्रा कंपनी इंडियन मार्केट में एक के बाद एक मॉडल को उतारने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 19, 2023 4:22 अपराह्न

Mahindra XUV500 Coupe
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV500 Coupe: देश के ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार अपनी मार्केट वैल्यू को बढ़ाने में लगी हुई है। ऐसे में महिंद्रा की एक नई एसयूवी को स्पॉट किया गया है। महिंद्रा कंपनी इंडियन मार्केट में एक के बाद एक मॉडल को उतारने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में महिंद्रा अपनी फेमस एसयूवी एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500 Coupe) को एक नए अवतार के साथ लाने जा रही है। इस नई एसयूवी को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। ऐसे में इसकी कई जानकारियां लीक हुई है। जानिए महिंद्रा इस कार में क्या कुछ अलग देने वाली है।

Mahindra XUV500 Coupe में मिल सकती हैं ये खूबियां

लीक जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा की नई एसयूवी में स्टील रिम्स, फ्लश सिटिंग हैंडल्स, डिस्टिंट स्लोपिंग रुफ लाइन और सपोर्ट लुक दिया गया है। इसकी अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, मगर इसमें काफी खास फीचर्स दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में उतारा जाएगा और इसे 5 सीटर के तौर पर पेश किया जाएगा। इस गाड़ी की लैंथ 4.3 मीटर हो सकती है।

Mahindra XUV500 Coupe का संभावित पावरट्रेन

महिंद्रा की इस एक्सयूवी500 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 1.5 लीटर का टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। भारतीय बाजार में महिंद्रा की इस एसयूवी का मुकाबला टाटा कर्व, एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर और एमजी हैक्टर से हो सकता है। इस एसयूवी की कीमत को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं, कंपनी की तरफ से भी इस कार के बारे में कोई आफिशियल पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026