---Advertisement---

Maruti Alto EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही मारुति की ऑल्टो? हाई रेंज और इन फीचर्स से हो सकती है लैस!

Maruti Alto EV: कार बनाने के मामले में मारुति सुजुकी ने जो विश्वसनीयता कायम की है। वह वाकई कमाल की है। इस कंपनी ने हर सेगमेंट में गाड़ियां पेश की हैं। अब कहा जा रहा है कि मारुति ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तहलका मचाने के लिए कमर कस ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 8, 2023 7:12 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maruti Alto EV: कार बनाने के मामले में मारुति सुजुकी ने जो विश्वसनीयता कायम की है। वह वाकई कमाल की है। इस कंपनी ने हर सेगमेंट में गाड़ियां पेश की हैं। अब कहा जा रहा है कि मारुति ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तहलका मचाने के लिए कमर कस ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति इसी महीने 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले जापान मोबिलिटी शो 2023 (Japan Mobility Show 2023) में मारुति ऑल्टो ईवी सहित कई गाड़ियों के मॉडल पेश कर सकती है।

सिंगल चार्ज में कितनी दे सकती है रेंज

वैस तो मार्केट में ऑल्टो बीते कई सालों लोगों के दिलों में छाई हुई है लेकिन अब लोगों की जरूरतों को देखते हुए कंपनी इस गाड़ी को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी टोक्यो में आयोजित होने वाले मोबिलिटी शो में इस कार का अनावरण करेगी। इसके साथ ही कई और इलेक्ट्रिक कारों के मॉडल भी इस दौरान पेश किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है इस कार में सिंगल चार्जिंग में 200 किमी की रेंज मिल सकती है।

मारुति की है इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर नजर

मारुति की तरफ से हाल ही में Wagon R के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश किया गया है। कहा जा रहा है कि ऑल्टो के साथ-साथ Suzuki eWX और Maruti Suzuki eVX को भी नई रूपरेखा के साथ उतारा जा सकता है। कंपनी अगले कुछ सालों के भीतर कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली है।

Maruti Suzuki eVX को लेकर क्या है अपडेट

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Maruti Suzuki eVX मारुति की न्यू जनरेशन कार होगी। इसको उन्नत किस्म के फीचर्स से लैस किया जाएगा और इसमें संभावित तौर पर 60 kWh और 48 kWh बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। वहीं सिंगल चार्ज में रेंज देने की क्षमता 500 किमी बताई जा रही है। इसके लॉन्च को लेकर कोई अपडेट तो नहीं दिया गया है लेकिन खबर है कि इसे साल 2024 में अक्टूबर महीने में पेश किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026

Leave a Comment