---Advertisement---

Maruti Alto K10 vs Renault Kwid में से किस हैचबैक कार में मिलते हैं एडवांस सेफ्टी फीचर्स, एक मिनट में जानें डिफरेंस

Maruti Alto K10 vs Renault Kwid: इंडियन मार्केट में हैचबैक कारों की काफी अच्छी मांग रहती है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि हैचबैक कारों छोटी होती है और इनका माइलेज भी अधिक होता है। अगर आप किसी शानदार हैचबैक कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 15, 2023 1:34 अपराह्न

Maruti Alto K10 vs Renault Kwid
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Alto K10 vs Renault Kwid: इंडियन मार्केट में हैचबैक कारों की काफी अच्छी मांग रहती है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि हैचबैक कारों छोटी होती है और इनका माइलेज भी अधिक होता है। अगर आप किसी शानदार हैचबैक कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए। इस खबर में हम दो हैचबैक कारों (Maruti Alto K10 vs Renault Kwid) के बीच अंतर करने जा रहे हैं, इससे आपको काफी मदद मिल सकती है।

Maruti Alto K10

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 7 वेरिएंट में आती है। इसमें हेलोजीन हैडलैंप्स, नई सिंगल पीस ग्रिल, ब्लैक स्टील व्हील्स, इंटीग्रेटेड स्पॉईलर, स्कॉयर टेल लाइट्स, फेंडर माउंटेड टर्न इंडीकेटर और हाई माउंटेड स्टॉप लैंप्स दिए गए हैं। ये कार 6 कलर ऑप्शन के साथ आती है।

फीचर्सMaruti Alto K10
इंजन1.0-litre
पावर66bhp 
टॉर्क89Nm 
ट्रांसमिशन5 स्पीड

इस कार में 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सर्कुलर एसी वेंट्स, ऑल फोर पावर विंडो, ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 3.99 लाख से लेकर 5.96 लाख रुपये तक है।

Renault Kwid

रेनॉ की ये कार 4 वेरिएंट में आती है। इसमें स्प्लिट हैडलैंप्स, थ्री स्लेट ग्रिल, एलईडी लाइट्स, इंटीग्रेटेड रुफ स्पॉइलर और ORVMS दिया गया है। इस कार में 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है। रेनॉ ने इस कार में ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस और स्पीड अलर्ट सिस्टम दिया गया है। इस कार में 0.8 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये 53BHP की ताकत और 72NM का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है। ये कार 21.7 to 22 kmpl की माइलेज देती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 4.70 लाख से लेकर 6.45 लाख रुपये है।

फीचर्सRenault Kwid
Renault Kwid0.8 लीटर
पावर53BHP
टॉर्क72NM
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैनुअल

इस आर्टिकल में केवल जानकारी देने के लिए दोनों कारों के बारे में बताया गया है। किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का खास ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026