---Advertisement---

Maruti Baleno Facelift: नई बलेनो खरीदने का है प्लान? शोरूम जाने से पहले जरूर पढ़ें ये 3 बड़ी बातें

Maruti Baleno Facelift: मारुति सुजुकी फेसलिफ्ट अभी हालहि में 5 सितंबर 2026 को लॉन्च हुई है। कंपनी ने इस बार गाड़ी में कई बड़े बदलाव किए हैं। अगर इस बजट फ्रेंडली हैचबैक कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें इसमें क्या नया मिल रहा है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 7, 2026 6:20 अपराह्न

Maruti Baleno Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Baleno Facelift:  मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बलेनो कार को कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन में 5 सिबंतर 2026 को लॉन्च किया है। इस 5 सीटर कार में कई प्रीमियम फीचर्स हैं जो, ग्राहकों का काफी ध्यान खींच रहे हैं। अगर आप इस बजट फ्रेंडली और भर-भरकर माइलेज देने वाली गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें इसकी 3 बातें, जो आपको इसकी असली खासियत बताएंगी।

1-Maruti Baleno Facelift में  मिल रहा पावरफुल इंजन

मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को कंपनी ने कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने नया 1.2-लीटर Z-Series 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। ये 24 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। कंपनी ने पहली बार सीएनजी वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया है।

2-पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई मारुति बलेनो फेसलिफ्ट  

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट को कंपनी ने लेवल 2 ADAS की सुरक्षा दी है। जो इसे सबसे खास और सुरक्षित बनाता है। कंपनी ने यात्री और ड्राइवर की सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग , लेन कीप असिस्ट और लेन डिपार्चर वॉर्निंग, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इनकी वजह से ये पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है।

3-आरामदायक इंटीरियर

मारुति बलेनो फेसलिफ्ट को सबसे अलग इसकी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स बनाती हैं। इसके टॉप वेरियंट में ये आरामदायक सीटें दी गई हैं। गर्मियों के मैसम में ये बहुत आराम देंगी। कंपनी ने इसके केबिन और इंफोटेनमेंट अपग्रेड किया है। इसमें बड़ा 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिल रहा है। इसमें फोन चार्ज करने के लिए कूलिंग पैड के साथ वायरलेस चार्जर दिया गया है ताकि चार्ज होते समय फोन गर्म न हो। बलेनो फेसलिफ्ट के लुक में भी बदलाव हुआ है। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, नया लोगो प्लेसमेंट, नया बंपर और फॉग लैंप्स और शार्क-फिन एंटीना जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट 2026 की प्री-बुकिंग

मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट 2026 को कंपनी ने 6.1 लाख की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत में पेश किया है। इसके टॉप वेरियंट की एक्स शोरुम कीमत 7.20 लाख रुपए है। इसे खरीदने के लिए 11000 की टोकन मनी देनी होगी। इसे
कंपनी की आधिकारिक NEXA Experience Website पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसी महीने इसकी डिलीवरी भी शुरु हो जाएगी।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now