---Advertisement---

Maruti Brezza Facelift क्या मिनी ब्रेज़ा नाम से काटेगी भौकाल? जानें क्या कुछ मिल सकता है नया

Maruti Brezza Facelift : देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब कॉम्पेक्ट गाड़ियों में ब्रेजा की गिनती होती है। ग्राहकों की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन ला सकती है। यहां जानें इसके संभावित फीचर्स।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 9, 2026 6:37 अपराह्न

Maruti Brezza Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Brezza Facelift:  मारुति सुजुकी ब्रेजा भारत की सबसे ज्य़ादा बिकने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में गिनी जाती है। इसके सेलिंग आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 10 से 20 हजार के बीच में हर महीने बिकती है। लेकिन कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। कुछ लीक रिपोर्टस में इसे मिनी ब्रेजा कहा जा रहा है।

Maruti Brezza Facelift में क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव?

ब्रेजा में कपनी कई बड़े बदलाव करके इसे 2026 के जून महा तक लॉन्च कर सकती है। Maruti Brezza Facelift में कंपनी LED हेडलैंप, नया फ्रंट रियर बंपर और 16-इंच अलॉय व्हील जोड़ सकती है। ब्रेजा में कंपनी सबसे बड़ा बदलाव इसकी सेफ्टी में कर सकती है। ये एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन-कीप असिस्ट के साथ लेवल 2 का ADAS दे सकती है। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। नई ब्रेजा को ये अपडेट फीचर्स इसे पहले से अलग बनाएंगे। इसके साथ ही बूट स्पेस बढ़ाने के लिए कंपनी अंडरबॉडी CNG टैंक सेटअप दे सकती है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती है। इतना ही नहीं नई ब्रेजा में पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है।

ब्रेजा फेसलिफ्ट का इंजन कैसा हो सकता है?

ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंजन को लेकर खबर आ रही है कि, इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिल सकता है।  इसके साथ ही 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल  सकते हैं। सीएनजी वेरियंट में भी बदलाव नहीं होने की खबर है।

ब्रेजा फेसलिफ्ट की क्या हो सकती है कीमत?

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसे लीक खबरों में चर्चा है कि, इसे 15 लाख से ऊपर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ब्रेजा के फेसलिफ्ट वर्जन को देखने के लिए ग्राहक काफी बेताब है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026