Maruti e Vitara: भारत में मारुति सुजुकी की गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकती हैं। इसके सबसे बड़े कारण किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स देना है। कंपनी की सबसे ज्यादा मारुति डिजायर , अर्टिगा , ग्रैंड विटारा और वैगनआर गाड़ियां बिकती हैं। हर महीने इनकी सेल जमकर होती है। कंपनी अभी तक पेट्रोल- सीएनजी फ्यूल वेरियंट में ही गाड़ियों को पेश करती आ रही है। लेकिन अब इसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ईवी वेरियंट पेश कर दिया गया है। ये भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इसे 10.99 लाख की एक्स शोरुम कीमत पर पेश किया है। लेकिन ग्राहक के लिए बैटरी-एज-ए सर्विस यानी की BaaS की सुविधा दी है। इसके जरिए कार मालिक को हर किलोमीटर के लिए 3.99 रुपए चुकाने होंगे।
Maruti e Vitara का Battery-as-a-Service मॉडल क्या है?
कंपनी का दावा है कि, Battery-as-a-Service ग्राहक के लिए फायदे का सौदा साबित होगी। जो लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण नहीं ले पा रहे हैं, उनका अधूरा सपना ये मॉडल पूरा करेगा। ग्रैंड विटारा ईवी को खरीदने से पहले बैटरी-एज-ए सर्विस के बारे में जान लीजिए। इसके साथ ही इसके फायदे और नुकसान को भी जानें।
बैटरी-एज-ए-सर्विस कैसे करेगी काम?
भारत में पहली बार ग्राहकों को बैटरी-एज-ए-सर्विस से रुबरु करवाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी बन गई है। काफी लोगों को इस मॉडल के बारे में नहीं पता होगा। आपको बता दें, इस सर्विस में ग्राहक ई-विटारा का पूरा मालिक तो होता है लेकिन कार की बैटरी पर कंपनी की ओनरशिप होती है।जिसके लिए उसे हर किलो मीटर पर 3.99 रुपए चुकाने होते हैं। ये चार्ज यूज के हिसाब से देना होगा। किसी भी इलेक्ट्रिक कार की जान उसकी बैटरी होती है। इस सर्विस के जरिए बैटरी के खराब होने का जिम्मेदार कंपनी होगी। ग्राहक को इसके खर्च के बोझ से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बैटरी-एज-ए-सर्विस लेना अनिवार्य नहीं
मारुति की बैटरी-एज-ए-सर्विस लेना या ना लेना पूरी तरह से ग्राहक पर निर्भर करता है। अगर उसके पास बजट कम हो तो वो इस मॉडल को चुन सकता है या फिर मारुति की ग्रैंड विटारा इलेक्ट्रिक कार की पूरी कीमत चुका कर अपना बना सकता है। ई-विटारा की ऑन रोड कीमत 16 लाख से लेकर 25 लाख के आस-पास हो सकती है।
E-Vitara की Battery-as-a-Service के फायदे
1-बजट में कार खरीदने का मौका
BaaS मॉडल का सबसे बड़ा फायदा कम बजट होने के बाद भी इस गाड़ी को खरीदने का मौका है। इस सर्विस के जरिए ई-विटारा 10.99 लाख की एक्स शोरुम कीमत पर मिलेगी।
2-गाड़ी का कम यूज करने वालों के लिए फायदे का सौदा
जो लोग गाड़ी का बहुत ही कम यूज करते हैं, उनके लिए ये एक फायदे का सौद है। क्योंकि उन्हें बैटरी के खराब होने की टेंशन नहीं लेना पड़ेगी और हर किलोमीटर पर 3.99 रुपए चुकाने हैं।कंपनी बायबैक का विकल्प दे रही है। अगर ग्राहक इसे भविष्य में बेचता है तो उसे इसकी अच्छी रिसेल वैल्यू मिलेगी।
3-बैटरी और चार्जिंग की टेंशन खत्म
कंपनी ग्राहक के खर्चों को कम कर रही है क्योंकि उन्हें इस सर्विस के बाद मुफ्त होम चार्जर, इंस्टॉलेशन और एक साल की मुफ्त चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।
बैटरी-एज-ए-सर्विस के नुकसान
1-मंथली रेंट बढ़ने की टेंशन
मारुति के इस मॉडल का सबसे बड़ा नुकसान हर महीने मंथली रेंट के कर्ज में दबना है। क्योंकि उसे ड्राइविंग के हिसाब से पैसे देने होंगे। ऐसे में उसका खर्च पेट्रोल से ऊपर भी जा सकता है।
2-ज्यादा गाड़ी चलाने वालों को हो सकता है नुकसान
जो लोग गाड़ी का बहुत ज्यादा यूज करते हैं, उनके लिए ये किसी बड़े नुकसान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि उनका प्रति किलोमीटर चार्ज बढ़ने से पैसे बढ़ जाएगें।
3-कार के मालिक नहीं बन सकते
मारुति ई विटारा को अगर आप Battery-as-a-Service से खरीदते हैं तो लाखों खर्च करने के बाद भी कार आपकी अपनी नहीं होगी।
मारुति सुजुकी ई-विटारा की बैटरी, रेंज, सेफ्टी और अन्य की-फीचर्स
बैटरी- 49kWh और 61kWh की बैटरी मिल रही है।
रेंज-440 किमी और 543 किमी तक की रेज मिलती है।
इंटीरियर- 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ टिलेटेड सीटें मिलती हैं।
सनरुफ- पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा मिल रही है।
सेफ्टी रेटिंग- सुरक्षा के लिए ADAS (Level 2) मिल रहा है।5-स्टार सुरक्षा रेटिंग के साथ 7 एयरबैग्स दिए गए हैं।
वारंटी- 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी मिल रही है।
