---Advertisement---

मारुति सुजुकी की इस धांसू हैचबैक कार में भर-भरकर मिलते हैं सेफ्टी फीचर्स, खूबियां जानकर महंगी गाड़ियों से करेंगे तौबा!

Maruti Ignis: मारुति सुजुकी की शानदार कार इग्निस धांसू सेफ्टी खूबियों के साथ आती है। इस गाड़ी में एक से बढ़कर एक स्पेक्स मिलते हैं। इस खबर से आपके सारी दुविधा दूर हो सकती है। यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 31, 2023 12:59 अपराह्न

Maruti Ignis
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Ignis: देश की बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी लगातार अपने पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है। मारुति की कारों में स्टाइल के साथ सेफ्टी के भी कई फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आप इस धनतेरस पर नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल से मदद मिल सकती है। मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Ignis) हैचबैक सेगमेंट की एक शानदार कार है।

अगर आपका बजट कम है और सेफ्टी के मामले में आप कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं तो आप एक बार इस गाड़ी पर विचार कर सकते हैं। मारुति ने इस कार में एक से बढ़कर एक गजब के सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। नीचे खबर में पढ़ें इसकी पूरी जानकारी।

Maruti Ignis के सेफ्टी फीचर्स

कार बाजार में काफी तेजी से कंपनियां कारों में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ा रही हैं। मगर इसके साथ ही कारों की कीमत में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में मारुति की ये कार बजट रेंज में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देती है। कंपनी ने इस कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, पैडस्ट्रेन प्रोटेक्शन कॉम्पॉलंस में फुल फ्रंटल इंपैक्ट कॉम्पॉलंस, साइड इंपैक्ट कॉम्पॉलंस मिलता है। सीट बेल्ट प्री-टेन्सेंनर, सुजुकी टेक्ट बॉडी, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेजिस और एबीएस के साथ ईबीडी जैसे दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। नीचे जानें वीडियो के जरिए इसकी डिटेल।

Maruti Ignis की खूबियों की डिटेल

मारुति इग्निस कार में यू शेप क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी DRLS, 15 इंच के अलॉय व्हील्स, रुफ रेल्स, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप मिलता है। कंपनी ने कार में ड्यूल टोन थीम, 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट और ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल जैसी खासियत दी गई है।

Maruti Ignis इंजन की जानकारी

कंपनी ने इस हैचबैक कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है। ये 82bhp की पावर और 113nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दिया गया है।

फीचर्सMaruti Ignis की जानकारी
इंजन1.2 लीटर
ताकत82bhp
टॉर्क113nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल और AMT

Maruti Ignis Price

मारुति इग्निस के सिग्मा 1.2 लीटर वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये (दिल्ली) है। इस कार का मुकाबला Hyundai Grand i10 Nios से होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026