---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza S-CNG vs Tata Nexon CNG: किस कार में मिलेगी बेहतर इंजन परफॉर्मेस, देखें बड़ा अंतर

Maruti Suzuki Brezza S-CNG vs Tata Nexon CNG: मारुति की नई ब्रेजा एस-सीएनजी हाल ही में पेश हुई है। इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन सीएनजी से होगा, जो आने वाले समय में पेश की जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2023 1:52 अपराह्न

Maruti Suzuki Brezza S-CNG vs Tata Nexon CNG
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Brezza S-CNG vs Tata Nexon CNG: भारत के ऑटो बाजार में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स का काफी बड़ा नाम है। मारुति सुजुकी ने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नई कार पेश कर दी है। मारुति सुजुकी ने Maruti Suzuki Brezza S-CNG को लॉन्च कर दिया है। ये गाड़ी देश की पहली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार है। कंपनी ने इसे 4 नए वेरिएंट और डबल टोन के साथ पेश किया है। कहा जा रहा है कि इस कार को सीधे तौर पर टाटा की आने वाली Tata Nexon CNG टक्कर देगी।

Maruti Suzuki Brezza S-CNG

Maruti ने इस नई कार में डबल पॉड प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए हैं। इसके पीछे की तरफ नया रैप LED टेललैंप्स सैटअप दिया गया है। वहीं, इस नई सीएनजी कार में 1.5 लीटर का डबलजेट इंजन दिया गया है। कंपनी ने इंजन को सीएनजी किट के साथ जोड़ा है। वहीं, कंपनी ने इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है। Maruti Suzuki Brezza S-CNG में एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी और एप्पल कार प्ले तकनीक दी गई है। इसके साथ ही 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल पेन सनरुफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar 4X4 में अब किया गया ये जबरदस्त बदलाव, जल्द ही नए अवतार में आएंगी नजर

सेफ्टी के लिए दिए गए हैं कई फीचर्स

इसमें सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। इसमें EBD के साथ ABS तकनीक दी गई है। 6 एयरबैग्स, कैमरे के साथ रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारुति कंपनी ने इसके बेस मॉडल की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 9.14 लाख रुपये रखी है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरुम कीमत 12.5 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

Tata Nexon CNG

दूसरी तरफ, टाटा नेक्सन सीएनजी में काफी शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। इस कार को जल्द ही पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें स्पोर्टी लुक दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार में एक ब्लैक आउटर रिंग, रियर विंडो वाइपर, डिफॉगर और एंटीना दिया जाएगा।

नेक्सन सीएनजी में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ये कार ऑटोमेटकि गियरबॉक्स के साथ आ सकती है। हालांकि, अभी तक ये कार लॉन्च नहीं हुई है। नेक्सन की इस कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। बताया जा रहा है कि इस कार को 8 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है।

मॉडलMaruti Suzuki Brezza S-CNGTata Nexon CNG
इंजन1462cc1497cc
ट्रांसमिशनमैनुअलऑटोमेटिक
ताकत103hp110bhp
सीटिंग क्षमता5 सीटर5 सीटर

ये भी पढ़ें: AMAZFIT ने अपनी GTR MINI स्मार्टवॉच की लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ और SATELLITE POSITIONING जैसे कई फीचर्स से है लैस

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026