---Advertisement---

Maruti Suzuki Cars Discount: मारुति नेक्सा की गाड़ियों पर मिल सकता है 2 लाख से ज्यादा का फायदा, स्टॉक खत्म होने से पहले लाएं घर

Maruti Suzuki Cars Discount: देश की नामी कार कंपनी मारुति अपनी नेक्सा कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इसमें कई धांसू गाडि़यां शामिल हैं। देखें क्या है डिस्काउंट की पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 6, 2023 5:22 अपराह्न

Maruti Suzuki Cars Discount
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Cars Discount: साल के अंत में कार बाजार में मौजूद कई कंपनियां अपनी कारों पर अच्छा डिस्काउंट देती हैं। इसी क्रम में देश की बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी अपनी शानदार कारों पर धांसू डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आप नए साल से पहले नई गाड़ी लेनी की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। मारुति अपनी नेक्सा गाड़ियों पर दमदार फायदा दे रही है। जानें क्या है पूरी डिटेल।

Maruti Suzuki Cars Discount की डिटेल

मारुति सुजुकी की नेक्सा ब्रांड के तहत कई कारों पर छूट मिल रही है, इनमें Maruti Suzuki Ignis, Baleno, Ciaz, Fronx, Jimny और Grand Vitara शामिल है।

Maruti Suzuki Ignis पर डिस्काउंट

मारुति सुजुकी इग्निस के सामान्य वेरिएंट पर 65000 रुपये तक का फायदा और स्पेशल एडिशन वेरिएंट पर 45500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसके सामान्य वेरिएंट पर 40 हजार तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार तक का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार तक का स्क्रैपपैक डिस्काउंट और 5 हजार तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Maruti Suzuki Baleno पर छूट

मारुति की इस प्रीमियम कार पर 30 हजार तक का कैश डिस्काउंट, 10 हजार तक का एक्सचेंज बोनस, 15 हजार तक का स्क्रैपपैक डिस्काउंट और 2 हजार तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह से इस कार पर 47 हजार तक का फायदा मिल सकता है।

Maruti Suzuki Ciaz पर छूट

मारुति की इस शानदार कार पर 58 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसमें 25 हजार तक का कैश डिस्काउंट, 25 हजार तक का एक्सचेंज बोनस, 5 हजार तक का स्क्रैपपैक डिस्काउंट और 3 हजार तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki Fronx पर छूट

मारुति की इस दमदार गाड़ी पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें 15 हजार तक का कैश डिस्काउंट, 10 हजार तक का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार तक का स्क्रैपपैक डिस्काउंट जो कि वैकल्पिक है। इसका भी फायदा मिल सकता है।

Maruti Suzuki Jimny पर छूट

मारुति की इस ऑफरोडिंग एसयूवी के सामान्य एडिशन पर 2.21 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसमें 2.16 लाख का कैश डिस्काउंट और 5 हजार तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं, जिम्नी के थंडर एडिशन पर 2.05 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 2 लाख का कैश डिस्काउंट और 5 हजार तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।

Maruti Suzuki Grand Vitara पर छूट

मारुति की इस बढ़िया एसयूवी पर 35 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसमें 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये तक का स्क्रैपपैक डिस्काउंट शामिल है, जोकि वैकल्पिक है।

इसको करें नोट

इस बात का ध्यान रखें कि ये डिस्काउंट ऑफर मारुति सुजुकी की नेक्सा ब्रांड के तहत कारों पर मिल रहा है। ये ऑफर अलग-अलग शहरों में अलग हो सकता है। मारुति की इन कारों पर डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए अपने शहर में मारुति कार डीलर से संपर्क करें। मारुति की कारों पर स्टॉक के आधार पर भी छूट में बदलाव संभव है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026