---Advertisement---

Maruti Suzuki Cervo 2026:क्या मिडल क्लास फैमिली का ‘माइलेज किंग’ बनेगी मारुति की ये कार? तंग गलियों में भी भरेगी रफ्तार!

Maruti Suzuki Cervo 2026: मारुति सुजुकी सर्वो इसी साल 2026 में लॉन्च की जा सकती है। ये एक कॉम्पैक्ट हैचबैक हो सकती है। जिसे भीड़ के इलाके और तंग गलियों में चलाया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 5, 2026 6:36 अपराह्न

Maruti Suzuki Cervo 2026
Follow Us
---Advertisement---

 Maruti Suzuki Cervo 2026: मारुति सुजुकी किफीयती बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली कंपनियों में गिना जाती है। यही वजह है कि, हर महीने इसकी जमकर सेल भी होती है। अपने ग्राहकों के इस बढ़ते प्यार को देखते हुए कंपनी इस साल मारुति सुजुकी सर्वो 2026 नाम की एक छोटी हैचबैक कार लॉन्च कर सकती है। ये एक 5 सीटर गाड़ी बताई जा रही है। जिसका लुक कूपे हो सकता है। खबरों की मानें तो इसे भीड़ वाले इलाकों और तंग गलियों में चलाने की सहुलियत के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है। ये गाड़ी बहुत ही कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज दे सकती है।

 Maruti Suzuki Cervo 2026 में क्या मिल सकता है खास?

मारुति सुजुकी सर्वो की लॉन्चिंग, फीचर्स और  कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके लीक फीचर्स ने ही खलबली मचाई हुई है। इस गाड़ी में 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन या 658 सीसी इंजन मिल सका है। ये इंजन 32 किमी/लीटर का माइलेज दे सकता है। ये इंजन 54 bhp की पावर और 68 Nm की टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दे सकती है।

मारुति सर्वो के लुक में क्या हो सकता है नया?

मारुति सर्वो के लुक को लेकर ज्यादा जानकारी तो नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसे कॉम्पैक्ट हैचबैक के रुप में पेश किया जा सकता है। स्लिम ग्रिल , शार्प हेडलैंप्स , और LED डेटाइम रनिंग लाइट्स मिलने की उम्मीद है। सामान रखने के लिए छोटा बूट स्पेस मिल सकता है। इसका इंटीरियर छोटा मगर आरामदायक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ स्मार्ट फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

मारुति सर्वो की अनुमानित कीमत

मारुति सर्वो की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन  इसे 3 से 5 लाख की कीमत में पेश किया जा सकता है।

मारुति सुजुकी सर्वो का इतिहास

आपको बता दें, सर्वो सबसे पहले 1976 में लॉन्च की गई थी। ये एक 5 डोर हैचबैक थी। शुरुआत में तो इसकी अच्छी डिमांड थी। लेकिन साल 2009 में कंपनी ने ग्राहकों की भारी कमी के चलते इसे बंद कर दिया। लेकिन फिर से खबरें आने लगीं है कि, मारुति इस छोटी क्यूट हैचबैक कार को वापस ला रही है। ये कब और किन फीचर्स के साथ आएगी? इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026