---Advertisement---

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift: सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि ये 3 अपग्रेड्स भी उड़ा सकते हैं गर्दा, क्या दाम में होगी बढ़ोतरी?

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift: मिड साइज एसयूवी मार्केट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट गाड़ी जल्द ही जोरदार धमाका कर सकती है। इसमें कई यूनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2026 1:49 अपराह्न

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift: कार बाजार में गाड़ियों का फेसलिफ्ट वर्जन लाने का सिलसिला अभी खत्म होने वाला नहीं है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट पर काफी तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। ताजा लीक्स में बताया गया है कि कार कंपनी मारुति सुजुकी इसे उतारने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। ऐसे में ग्राहकों को एक बार फिर आकर्षक और दमदार ग्रैंड विटारा एसयूवी देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें माइलेज को भी अपग्रेड करने की योजना है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट में मिलेगा आकर्षक डिजाइन

भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी काफी धमाल मचा चुकी है। कंपनी के मुताबिक, हर साल इसकी अच्छी बिक्री देखने को मिलती है। ऐसे में इसके मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट वर्जन में काफी कुछ नया मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसके डिजाइन में नई ग्रिल, नया बंपर, नए लुक के साथ एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस और एलईडी टेललैंप के साथ स्टाइलिश अलॉय व्हील्स शामिल किए जा सकते हैं। रियर में नए डिजाइन का स्पॉइलर और स्टाइलिश बंपर मिल सकता है। कुल मिलाकर गाड़ी का लुक प्रीमियम और एग्रेसिव रहने की उम्मीद है।

जानदार खूबियां आते ही मचाएंगी तहलका

वहीं, इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 12 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड और एप्पल कार प्ले सिस्टम, वेंटिलेटिड सीट्स, पैनॉरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल समेत शानदार साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। कंपनी इसमें सेफ्टी के लिए बेसिक सुविधाओं के साथ हाईटेक एडीएएस यानी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शामिल करने की उम्मीद है।

कैसी रहेगी इंजन और माइलेज परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट एसयूवी के इंजन में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश कम है। कंपनी इसमें पुराने इंजन सेटअप ही जारी रह सकता है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ मैन्युअल, ऑटोमैटिक और ई-सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की संभावना है। यह गाड़ी 27.97kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है।

क्या है अनुमानित कीमत और लॉन्च डिटेल?

उधर, लेटेस्ट लीक्स पर गौर करें, तो मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट एसयूवी का दाम 50 हजार से 1 लाख रुपये ज्यादा रहने का अनुमान है। इसका दाम 10.80 लाख रुपये से लेकर 19.80 लाख रुपये के करीब निर्धारित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे साल के आखिर में फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026