---Advertisement---

इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ आ गई Maruti Suzuki Invicto, Mahindra XUV 700 से होगा सबसे महंगी 7 सीटर MPV का मुकाबला

Maruti Suzuki Invicto: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतिक्षित एमपीवी मारुति इनविक्टो को ल़ॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) देश की सबसे महंगी 7 सीटर एसयूवी है। मारुति ने इस ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 5, 2023 3:02 अपराह्न

Maruti Suzuki Invicto
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Invicto: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतिक्षित एमपीवी मारुति इनविक्टो को ल़ॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) देश की सबसे महंगी 7 सीटर एसयूवी है। मारुति ने इस एमपीवी को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसमें Zeta+ 7 सीटर, Zeta+ 8 सीटर औऱ Alpha+ वेरिएंट शामिल है।

Maruti Suzuki Invicto की जानकारी

Maruti Invicto को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस मॉडल पर तैयार किया गया है। मगर कंपनी ने इसके लुक और फीचर्स में काफी बदलाव किए हैं। मारुति ने इसमें दमदार इंजन और आकर्षक खूबियां दी है। इस एमपीवी को एक प्रीमियम डिजाइन के साथ उतारा गया है। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

Maruti Suzuki Invicto के फीचर्स

मारुति इनविक्टो में आईआर कट विंडशील्ड, फोल्डेबल साइड टेबल, पर्सनल रीडिंग लैंप और मल्टीपल चार्जिंग पोर्ट दिए हैं। इसके साथ ही कार में फ्लेक्सिबल सीटिंग दी गई है। इसमें नया फ्रंट बंपर और रिडिजाइन फोक्स स्किड प्लेट दी गई है। हैडलैंप्स, डे टाइम रनिंग लैंप और नए डिजाइन वाला थ्री ब्लॉक टेललैंप्स दिया गया है। इसके टेललैंप्स को पतली क्रॉम स्ट्रिप से जोड़ा गया है। मारुति ने इसमें 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा, एबियंट लाइटिंग, पैनॉरमिक सनरुफ, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्किंग ब्रेक और एबीएस जैसे फीचर्स दिए हैं।

Maruti Suzuki Invicto का इंजन

मारुति ने इस प्रीमियम कार को दमदार पावर दी है। इसमें 2 लीटर का 4 सिलेंडर के साथ हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है। कंपनी ने इसमें इलेक्ट्रिक मोटर को भी जोड़ा है। इसमें कंबाइंड पावर आउटपुट 183bhp की है। दावा है कि ये कार 9.5 सेकेंड में ही 100km की स्पीड पकड़ लेती है। ये एक लीटर में 23.24km की माइलेज देगी।

फीचर्सMaruti Suzuki Invicto
इंजन 2 लीटर
ताकत183bhp
माइलेज23.24km

Maruti Suzuki Invicto की कीमत

मारुति सुजुकी इनविक्टो को Zeta+ 7 सीटर मॉडल को 24.79 लाख रुपये एक्सशोरूम, Zeta+ 8 सीटर को 24.84 लाख रुपये एक्सशोरूम और Alpha+ वेरिएंट को 28.42 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत के साथ पेश किया गया है। मारुति सुजुकी इनविक्टो का सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और एमजी हेक्टर प्लस जैसी गाड़ियों से होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026