---Advertisement---

Maruti Suzuki Upcoming Cars 2024: eVX SUV से लेकर Swift फेसलिफ्ट तक, Maruti की तगड़ी गाड़ियां जो उड़ा देंगी होश

Maruti Suzuki Upcoming Cars 2024: मारुति eVX SUV से लेकर Swift जैसी गाड़ियों पर काम कर रही है, जिसको लेकर काफी चर्चा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 8, 2023 1:15 अपराह्न

Maruti Suzuki Upcoming Cars
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Upcoming Cars 2024: देश में अपनी सबसे ज्यादा किफायती गाड़ियां बेचकर ग्राहकों के दिलों पर राज करने वाली Maruti Suzuki, बहुत जल्द कई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें इलेक्ट्रिक से लेकर फेसलिफ्ट जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। खबरों की मानें तो कंपनी अब SUV सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तरफ ध्यान दे रही है। यही वजह है कि, कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक eVX SUV ला रही है। जिसका देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है।

मारुति की कई गाड़ियां हो सकती हैं पेश

Maruti स्विफ्ट और डिजायर जैसी गाड़ियों को नए अपडेट के साथ पेश कर सकती है। इन दोनों ही गाड़ियों में 1.2 liter, 3-cylinder Z12E petrol engine के साथ CVT gearbox जोड़ा जा सकता है। खबरों की मानें तो स्विफ्ट फेसलिफ्ट में आ सकती है।

SUV पर कर रही काम

कंपनी SUV मॉडल उतारने को लेकर भी एलान कर चुकी है। ऑटो मार्केट में चल रही खबरों की मानें तो कंपनी 7-सीटर SUV पर काम कर रही है। ये एक प्रीमियम क्वालिटी वाली गाड़ी होगी। ये कुछ हद तक ग्रैंड विटारा जैसी हो सकती है। इस 7 सीटर में 1.5L K15C और 1.5L Atkinson Cycle Strong Hybrid Powertrain मिल सकता है।

पहली इलेक्ट्रिक eVX SUV

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी की बात करें तो ये भी एक SUV होगी। जो कि, eVX SUV नाम से आ रही है। ये कार प्रोटोटाइप ऑटो एक्सपो 2023 में पहले ही देखी जा चुकी है। इस कार को गुजरात में बनाया जाएगा। इसे 2024 या 2025 तक पेश किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026