---Advertisement---

Maruti Suzuki Wagon R: लो मेंटेनेंस और रिसेल वैल्यू में 1 नंबर क्यों है मारुति की ये कार? जानें फीचर्स से लेकर कीमत

Maruti Suzuki Wagon R: मारुति सुजुकी वैगन आर कार एक बजट फ्रेंडली गाड़ी है। जिसका मेंटेनेंस चार्ज बहुत ही कम आता है। इसके साथ ही इसकी रिसेल वैल्यू भी अच्छी मिल जाती है। यहां जानें कार को खरीदना फायदे का सौदा क्यों है?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 3, 2026 2:58 अपराह्न

Maruti Suzuki Wagon R
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Wagon R:  मारुति सुजुकी वैगन आर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। इसका कारण बजट फ्रेंडली कीमत और  पावरफुल फीचर्स माने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं वैगनआर की लो मेंटेनेंस और रिसेल वैल्यू  भी ग्राहक के लिए वरदान मानी  जाती है?  अगर आप इस 5 सीटर कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक की फुल डिटेल।

Maruti Suzuki Wagon R कार की ऑन रोड कीमत

फिलहाल मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी और पेट्रोल फ्यूल वेरियंट में ही उपल्बध है। भविष्य में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन मिल सकता है। मारुति सुजुकी वैगन आर की पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट की ऑन रोड कीमत की बात करें तो पेट्रोल में ये 4.47 लाख से लेकर 7.97 लाख के आस-पास की कीमत में मिल सकती है। वहीं, सीएनजी में 6.42 लाख से लेकर 7.66 लाख तक की कीमत में मिल सकती है।

मारुति सुजुकी वैगन आर की मेंटेनेंस कितनी पड़ सकती है?

मारुति की ये हैचबैक लो मेंटेनेंस कार के तौर पर जानी जाती है। इसे खरीदने के बाद सर्विस और रख रखाव में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। अगर आप इस कार को 10 हाजर किलो मीटर चलाने के बाद सर्विस कराते हैं तो इसका खर्चा 1500 के आस-पास आ सकता है। वहीं, अगर इसके महत्वपूर्ण पार्ट एयर फिल्टर, फ्यूल फिल्टर और स्पार्क प्लग को बदलवाया जाए तो सर्विस चार्ज 7000 के आस-पास तक जा सकता है। किसी भी चार पहिया वाहन के लिए ये बहुत ही लॉ मेंटेनेंस  मानी जाती है।

 वैगन आर  की रिसेल वैल्यू

मारुति सुजुकी वैगन आर अगर आप सीएनजी वेरियंट वाली बेच रहे हैं तो ये पेट्रोल के मुकाबले अच्छी कीमत देती है। अगर वैगनआर कार को 10 साल चलाकर बेच रहे रहे हैं तो इसकी रिसेल वैल्यू देढ़ लाख से लेकर ढाई लाख तक मिल सकती है। वहीं, 5 साल यूज के बाद बेचते हैं तो 3 से 4 लाख तक कीमत मिल सकती है। 1 साल पुरानी वैगआर कार को बेचने पर ग्राहक को 90 फीसदी तक कार का पैसा मिल सकता है। किसी भी गाड़ी की रिसेल वैल्यू उसकी स्थिति पर आधारित होती है।

मारुति सुजुकी वैगन आर का इंजन और माइलेज

मारुति सुजुकी वैगन आर के पेट्रोल वेरियंट में 1.0 लीटर K-सीरीज इंजन मिलता है। ये इंजन 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क को जनरेट करता है। वेगनआर का पेट्रोल वेरियंट 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ओटो गियर लिफ्ट के ऑप्शन मिलते हैं।

मारुति सुजुकी की सबसे किफायती कार का इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स

एप्पल और एंड्रॉयड कनेक्टिविटी के लिए 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सामान रखने के लिए 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। वहीं, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई सारे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Maruti Brezza

मार्च 3, 2026

Ather Rizta Electric Scooter

मार्च 3, 2026

Electric Two Wheeler Sales February 2026

मार्च 3, 2026

Yamaha XSR 155

मार्च 2, 2026

Two Wheeler Sales February 2026

मार्च 2, 2026

Royal Enfield Classic 650

मार्च 2, 2026