---Advertisement---

Maruti Suzuki WagonR:मारुति ने बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए कार में ही कर डाला बड़ा बदलाव, जानें ‘स्विवेल सीट’ कैसे करेगी काम?

Maruti Suzuki WagonR: मारुति ने बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए कार में 'स्विवेल सीट' को जोड़ा है। ये काफी खास अपडेट है। इससे बूढ़े लोगों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनेगी।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 17, 2025 6:33 अपराह्न

Maruti Suzuki WagonR
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki WagonR: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी वैगन आर का नाम टॉप पर आता है। इसकी ऑन रोड कीमत 5.8 लाख से लेकर 8 लाख के आस-पास है। मार्केट में ये पेट्रोल-डीजल, और सीएनजी वेरियंट में मौजूद है।ये एक 5 सीटर कार है। कंपनी ने इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए गाड़ी में खास तरह की ‘स्विवेल सीट’ यानी की घूमने वाली सीट को एक नये एक्सेसरी के रुप में जोड़ा है। इस सीट को जरुरत के हिसाब से बेहद आसान तरीके से कार में जोड़ा जा सकता है। कंपनी इस सीट पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है। ये खास तरह की 180 डिग्री तक घूम सकती है, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांग लोग कार में आराम से बैठना और उतरना कर सकते हैं।

Maruti Suzuki WagonR में स्विवेल सीट की खासियत

मारुति सुजुकी वैगनआर में स्विवेल सीट का अपडेट जारी कर दिया गया है। यह सुविधा अभी सिर्फ 11 शहरों में मौजूद 200 से अधिक मारुति सुजुकी एरीना डीलरों के पास है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरु हुई ये सुविधा भविष्य में मारुति की अन्य गाड़ियों में भी मिल सकती है। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए खास तरह की सीट देने वाली ये भारत की पहली कंपनी बन गई है। स्विवेल सीट की खासियत की बात करें तो ये घुमाकर अंदर आने-जाने के हिसाब से तैयार की गई है। इससे यात्रियों को कम शारीरिक मेहनत के साथ बैठने या उठने में सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि यह कार के इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं करता है। इस सीट को इंस्टॉल करने में 1 घंटे का समय लग सकता है। ये नई सुविधा वैगनआर के 2019 के मॉडल से लेकर अभी तक के नए मॉडल में मिल रही है।

स्विवेल सीट पूरी तरह से है सुरक्षित

मारुति सुजुकी कंपनी ने बेंगलुरु में मौजूद स्टार्टअप ट्रू असिस्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर स्विवेल सीट किट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य दिव्यांगों और बूढे़ लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। स्विवेल सीट किट का परीक्षण ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा हो चुका है। ये पूरी तरह से सुरक्षित है।

मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 के स्पेसिफिकेशन

फीचरमारुति सुजुकी वैगनआर 2025
इंजन998 cc के इंजन से लैस है।
ट्रांसमिशनManual & Automatic (AMT) ट्रांसमिशन मिलते हैं।
पावर66 bhp की पावर देती है।
टॉर्क91.1 Nm की टॉर्क देती है।
बूट स्पेस341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
टॉप स्पीड152 किमी/घंटे की टॉप स्पीड से लैस है।

मारुति सुजुकी वैगनआर 2025 एक बेहतरीन 5 सीटर हैचबैक कार है। इस गाड़ी में अब अलग से सीट भी मिलेगी।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now