---Advertisement---

Maruti Wagon R 2026: मॉडर्न डिजाइन और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स, क्या आएगी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन? माइलेज को लेकर हुआ खुलासा

Maruti Wagon R 2026: मारुति वैगन आर 2026 हैचबैक गाड़ी में लुभावना डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही धाकड़ माइलेज मिलने का अनुमान है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2026 1:52 अपराह्न

Maruti Wagon R 2026
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Wagon R 2026: इंडियन कार बाजार में सबसे किफाएती गाड़ियों में शुमार मारुति सुुजुकी वैगन आर आज भी लोगों के दिमाग में बसी हुई है। इस हैचबैक कार में लोगों को बढ़िया फीचर्स मिल जाते हैं और साथ ही फ्यूल एफिशियंसी भी शानदार रहती है। ऐसे में अब मारुति सुुजुकी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति वैगन आर 2026 गाड़ी को लाने की योजना पर काम स्टार्ट हो चुका है। ऐसे में ग्राहकों को जल्द ही नई वैगन आर हैचबैक देखने को मिल सकती है।

Maruti Wagon R 2026 में मिल सकता है आधुनिक डिजाइन और फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मारुति वैगन आर 2026 हैचबैक को 7 सीटिंग सिस्टम के साथ लाने की आशंका है। दावा किया जा रहा है कि कार निर्माता इस गाड़ी के एक्सटीरियर में थोड़ा बदलाव कर सकती है। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, नया बंपर, एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएलएस को शामिल करने की उम्मीद है। वहीं, रियर सेक्शन पर एलईडी टेललाइट और वाइपर सेंसर के साथ रियर स्पॉइलर दिया जा सकता है। गाड़ी में 17 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं।

इसके इंटीरियर में 10.25 इंच की कलरफुल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्वविटी के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, रियर एसी वेंट्स समेत कई हाईटेक खूबियां दी जा सकती है।

मारुति वैगन आर 2026 गाड़ी में सेफ्टी और माइलेज रहेगी दमदार

उधर, कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति वैगन आर 2026 गाड़ी में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है। इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ईएससी और कई एडवांस तकनीक को जोड़ने की योजना है। वहीं, कार निर्माता इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल और सीएनजी का विकल्प रखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसका पेट्रोल इंजन लगभग 27kmpl की माइलेज प्रदान कर सकता है, जोकि किसी भी भारतीय का दिल सकती है। इसमें मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है।

क्या है लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल

लेटेस्ट लीक्स में दावा किया गया है कि मारुति वैगन आर 2026 गाड़ी का दाम 6 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक रह सकती है। कंपनी अपनी आगामी वैगन आर गाड़ी को अगस्त तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। मगर अभी तक कार कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026