---Advertisement---

Mercedes-Benz V-Class: माहिका शर्मा के प्यार में शाहजहां बने हार्दिक पांड्या, दिलवाई प्राइवेट सुइट जैसी लग्जरी कार, जानें फीचर्स -कीमत

Mercedes-Benz V-Class: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को मर्सिडीज़-बेंज़ वी क्लास कार गिफ्ट की है। ये लग्जरी लुक और शानदार स्मार्ट फीचर्स से लेस है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 31, 2026 1:14 अपराह्न

Mercedes Benz V-Class
Follow Us
---Advertisement---

Mercedes-Benz V-Class:  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को मुबई इंडियंस ने 16.35 करोड़ रुपये में IPL में खरीदा है। पैसों का असर अब  क्रिकेटर पर दिखने लगा है क्योंकि कुछ दिनों के अंतर में ही उन्होंने  तीन लग्जरी महंगी गाड़ियों को खरीद लिया है।टी20 वर्ल्ड कप जीत की खुशी में  उन्होंने12 करोड़ रुपये की  Ferrari 12Cilindri सुपरकार खरीदी थी। वहीं, हालहि में तलाक के बाद क्रिकेटर ने एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे को 4 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर कार दिलाई थी। लेकिन गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को जो उन्होंने गाड़ी दिलाई है वो बेहद खास है। आज हम आपको इसकी कीमत से लेकर खास फीचर्स की जानकारी देंगे।

Mercedes-Benz V-Class की ऑन रोड  कीमत

मर्सिडीज़-बेंज़ वी क्लास एक 6 सीटर लग्जरी गाड़ी है। भारत में अभी ये हालहि में 2 मार्च 2026 को लॉन्च हुई है। खबरों की मानें को हार्दिक भारत पहले वो शख्स हैं जिन्होंने ये लग्जरी कार खरीदी है। मर्सिडीज़-बेंज़ वी-क्लास गाड़ी की ऑन रोड कीमत 1.40 करोड़ है। इसकी शुरुआती कीमत है। विभिन्न राज्यों और शहरों में ये भिन्न हो सकती है। ये पेट्रोल और डीजल दोनों ही फ्यूल वेरियंट में आती है।

मर्सिडीज़-बेंज़ वी क्लास का इंजन, पावर, स्पीड और माइलेज  के साथ सेफ्टी

Mercedes-Benz V-Classफीचर्स
इंजन2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन और 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है।
गियरबॉक्स9-स्पीड ऑटोमैटिक (9G-TRONIC) का गियरबॉक्स मिलते हैं।
पावर/टॉर्कपेट्रोल फ्यूल वेरियंट में 228 hp की पावर और 370 Nm की टॉर्क जनरेट करती है। डीजन इंजन में 237 hp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm टॉर्क जनरेट करती है।
स्पीड220 किमी प्रति घंटे की स्पीड से जोड़ सकती है।
माइलेज13.5 किमी प्रति लीटर के आस-पास का माइलेज दे सकती है।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, लेवल 2 ADAS , 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।

 

हार्दिक पांड्या की नई कार में क्या है यूनिक?

हार्दिक पांड्या  के द्वारा  गर्लफ्रेंड को दी गई मर्सिडीज़-बेंज़ वी क्लास सबसे बड़ी MPV बताई जा रही है। इसमें 2 कैप्टन सीट के साथ 6 कॉन्फ्रेंस स्टाइल रोटेटिंग सीट्स दी गई हैं। इन्हें 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। ये सभी सीटें वेंटिलेटेड और मसाज वाली हैं। जिसके कारण लंबी यात्रा में भी  यात्री और ड्राइवर को आराम देती है। इसका एयर सस्पेंशन सिस्टम टूटे रास्तों के झटके फील होने नहीं देता है। थकान मिटाने के लिए सीट मसाज फंक्शन दिए गए हैं। इसके इंटारियर को लग्जरी बनाने के लिए 12.3-इंच का फुल्ली डिजिटल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसका वॉइस असिस्टेंट बोलते ही काम करना शुरु कर देता है। इस गाड़ी का लग्जरी इंटीरियर प्राइवेट सुइट की तरह लगता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseem Shah

मार्च 31, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मार्च 31, 2026

Volkswagen Taigun Facelift

मार्च 30, 2026

Yamaha EC-06 Electric Scooter

मार्च 30, 2026

RR Vs CSK IPL 2026

मार्च 30, 2026

PSL 2026

मार्च 30, 2026