---Advertisement---

MG Comet EV vs Mahindra XUV400 EV: न्यू ईयर पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है विचार? देखें कौन सी गाड़ी देती है ज्यादा रेंज

MG Comet EV vs Mahindra XUV400 EV: इस न्यूज में जानें एमजी और महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों के बीच क्या अंतर है। इससे आपको थोड़ी आसानी हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 26, 2023 10:49 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 26, 2023 11:48 पूर्वाह्न

MG Comet EV vs Mahindra XUV400 EV
Follow Us
---Advertisement---

MG Comet EV vs Mahindra XUV400 EV: इस साल के अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में लोग नए साल की तैयारियों में जुट गए हैं। नए साल में काफी लोग कुछ न कुछ नया खरीदते हैं, अगर आप नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको इस न्यूज को अंत तक पढ़ना चाहिए। जी हां, हम इस खबर में दो इलेक्ट्रिक कारों एमजी कॉमेट ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी (MG Comet EV vs Mahindra XUV400 EV) के मध्य उनकी खूबियों में अंतर करने वाले हैं। ऐसे में आपको इन दो ऑप्शन्स की अच्छी जानकारी मिल सकती है। आगे पढ़ें डिटेल।

MG Comet EV के खास फीचर्स

एमजी मोटर्स की कॉमेट ईवी कार एक हाई क्वॉलिटी मैटेरियल के साथ आती है। ये कार 3 वेरिएंट्स में आती है और पेस, प्ले और पुश वेरिएंट्स शामिल हैं। इस कार के एक्सटीरियर की बात करें इसमें इंटीग्रेटिड रुफ केरियर, हुड गार्निश, हुड ब्राडिंग और बॉडी साइड मॉन्डिलिंग दी गई है। कार की इंटीरियर की बात करें इसमें फैब्रिक सीट्स अपहोल्स्ट्री, 10.25 इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, लेदर कवर्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

MG Comet EV की रेंज

वहीं, कार में 17.3kwh की बैटरी के साथ ये सिंगल चार्ज पर 230KM की रेंज देती है। इसमें आई स्मार्ट टेक के साथ 55 से अधिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। रिवर्स पार्किंग सेंसर फीचर भी मिलता है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और एबीएस के साथ ईबीडी सेफ्टी फीचर दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है।

Mahindra XUV400 EV की दमदार खूबियां

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार में शानदार डिजाइन के साथ कई फीचर्स मिलते हैं। कार के फ्रंट में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी DRLS, 16 इंच के अलॉय व्हील्स, इंटीग्रेटिड स्पाइलर रिवाइज्ड एलईडी टेल लाइट्स और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है।

Mahindra XUV400 EV की रेंज

कार में इलेक्ट्रिक सनरुफ, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा की इस ईवी कार में 6 एयरबैग्स के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें दो बैटरी बैक ऑप्शन दिए हैं। इसमें 34.5kwh और 39.4kwh बैटरी पैक मिलते हैं। 34.5kwh बैटरी पैक 375KM की रेंज और 39.4kwh बैटरी पैक 456KM की रेंज देती है। ये कार 7.2KW के फास्ट चार्जर से 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1599000 रुपये है।

इस खबर में सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से पहले अपने बजट और किसी विशेषज्ञ की राय लेनी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026