---Advertisement---

MG Majestor: सिर्फ प्रीमियम डिजाइन ही नहीं, बल्कि ये 3 अपग्रेड्स भी मचाएंगे तहलका, अपकमिंग SUV की संभावित कीमत जानकर घूम जाएगा दिमाग

MG Majestor: एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही एमजी मैजेस्टर गाड़ी की धमाकेदार एंट्री हो सकती है। कार कंपनी इसमें 3 खास अपग्रेड शामिल कर सकती है, जिससे यह कार आते ही तहलका मचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2026 2:37 अपराह्न

MG Majestor
Follow Us
---Advertisement---

MG Majestor: भारतीय कार बाजार में एमजी विंडसर ईवी से अपना जलवा दिखाने वाली एमजी मोटर्स यानी मॉरिस गैरेज इन दिनों अपनी नई प्रीमियम एसयूवी को लेकर चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं एमजी मैजेस्टर एसयूवी की। जी हां, कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह गाड़ी बेहद ही फ्लैगशिप स्टाइल में जानदार एंट्री ले सकती है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड की कार मेकर कंपनी अपनी आगामी एसयूवी में बोल्ड फ्रंट ग्रिल और एलईडी हेडलैंप के साथ मस्कुलर बॉडी दे सकती है। इससे गाड़ी का ऑवरऑल लुक काफी आकर्षक हो सकता है।

एमजी मैजेस्टर में मिल सकती हैं आलीशान खूबियां

कई हालिया लीक्स की मानें, तो एमजी मैजेस्टर एसयूवी में लुभावना लग्जरी इंटीरियर देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एबियंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक एयर प्यूरीफायर जैसी कई दमदार सुविधाएं देखने को मिल सकती है। साथ ही आकर्षक डैशबोर्ड थीम और बढ़िया लैदरेट सीट्स आ सकती हैं।

धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

वहीं, कई अन्य लीक्स की मानें, तो एमजी मैजेस्टर गाड़ी में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कंपनी इसमें स्टैडर्ड 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, कनेक्टिड कार फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस लेवल-2 के तहत कई हाईटेक स्पेक्स शामिल करने की योजना है।

कैसा होगा पावरट्रेन

उधर, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एमजी मैजेस्टर एसयूवी में सिंगल इंजन का विकल्प दे सकती है। कंपनी इसमें 2 लीटर का डीजल या फिर 2.2 लीटर का डीजल इंजन जोड़ सकती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिसन के साथ कई ड्राइविंग मोड्स आने का अनुमान है।

कब होगी लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

कुछ हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एमजी मैजेस्टर एसयूवी को 27 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की प्लानिंग है। इसका एक्सशोरूम दाम 40 से 50 लाख रुपये तक रखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक कार कंपनी की तरफ से इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026