Mahindra Scorpio N Facelift: अगर भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स के इनोवेशन को कोई टक्कर दे सकता है, तो वो है महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी। जी हां, अगले कुछ सालों के भीतर महिंद्रा कई दमदार गाड़ियों को मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग बना रही है। ऐसे में इस वक्त इंटरनेट पर महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की काफी चर्चा हो रही है। भले ही कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना विस्तार तेजी से करना चाहती है, मगर फ्यूल वाली गाड़ियों पर भी बराबरी के साथ फोकस कर रही है। यही वजह है महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की कई खूबियां सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी का डिजाइन और खूबियां
ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, दावा किया गया है कि अपकमिंग महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी का बाहरी लुक कुछ बदलावों के साथ नजर आ सकता है। गाड़ी के आगे की तरफ नई ग्रिल और नया बंपर, एलईडी हेडलाइट में हल्का बदलाव हो सकता है। साइड प्रोफाइल में पुराना मस्कुलर लुक ही रखा जा सकता है। 19 इंच के नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और रियर में नए डिजाइन के एलईडी टेललैंप देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में गाड़ी का ऑवरलुक थोड़ा प्रीमियम होने की उम्मीद है।
जबकि एसयूवी के अंदर की तरफ, बड़ा 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ब्लैक और ब्राउन केबिन थीम के साथ नई डैशबोर्ड थीम दी जा सकती है। साथ ही एबियंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, पावर विंडो, ड्राइवर एडजेस्टेबल सीट्स, ऑटो एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जिंग, स्मार्ट नेविगेशन के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें सुरक्षा के लिए बेसिक 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा के साथ हाईटेक एडीएएस सुइट भी जोड़ सकती है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के इंजन में नहीं होगा कोई अपग्रेड!
वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी के इंजन सेक्शन में कोई बदलाव नहीं होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन जारी रखा जा सकता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलने की आशंका है।
कब होगी लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?
कार निर्माता महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट गाड़ी को अप्रैल से अगस्त के मध्य भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। कंपनी आगामी फेस्टिव सीजन का लाभ भी उठा सकती है। इसका दाम 13 से 27 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की आशंका है। मगर अभी तक कार मेकर ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।






