---Advertisement---

आपका दिल जीतने जल्द आ सकती है New Hyundai Santa FE, ये प्रीमियम SUV Toyota और MG से करेगी मुकाबला!

New Hyundai Santa FE: दक्षिण कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स इस समय कई एसयूवी कारों को लाने की तैयारी कर रही है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि हुंडई कंपनी भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रही है। ऐसे में एक फोटो ने कार मार्केट में तहलका ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 3, 2023 2:19 अपराह्न

New Hyundai Santa FE
Follow Us
---Advertisement---

New Hyundai Santa FE: दक्षिण कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स इस समय कई एसयूवी कारों को लाने की तैयारी कर रही है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि हुंडई कंपनी भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाह रही है। ऐसे में एक फोटो ने कार मार्केट में तहलका मचा दिया है। दरअसल हुंडई की नई एसयूवी सांता फे (New Hyundai Santa FE) की असली तस्वीर सामने आ गई है। फोटो देखने से पता लगता है कि हुंडई की ये एसयूवी अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी होगी। इस कार में अधिक सीटिंग क्षमता होने का दावा किया जा रहा है। जानें क्या है पूरी खबर।

New Hyundai Santa FE की लीक हुई रियल फोटो

लीक हुई तस्वीर से पता लगता है कि ये कार पहले से अधिक लंबी होगी। इस कार की फोटो को ट्रक के साथ खींचा गया है। इस कार का डिजाइन काफी यूनिक है। कहा जा रहा है कि इस कार में 10 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस एसयूवी में हर यात्री के लिए अधिक स्पेस दिया जाएगा। नई सांता फे को पहले से ज्यादा बोल्ड और डिजाइन के साथ उतारा जा सकता है। कार का लुक काफी प्रीमियम नजर आता है।

New Hyundai Santa FE का संभावित डिजाइन

दावा किया जा रहा है कि इस कार में लैंड रोवर डिफेंडर मिल सकता है। इस गाड़ी एच शेप वाली हैडलाइट्स और टेल लाइट्स दी जा सकती है। इसका बोनट क्लेमशेल डिजाइन के साथ आता है। इसमें एलईडी स्ट्रिप के साथ हेक्सागोनल व्हील आर्च दिया गया है। कार में मोटी क्लैडिंग के साथ रुफ रेल्स दिया गया है। इसमें 90 डिग्री वाला टेल गेट और 21 इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

New Hyundai Santa FE कब होगी लॉन्च

नई सांता फे एसयूवी में 12.3 इंच की स्क्रीन, नया लैदर डैशबोर्ड, सेंट्रल कंट्रोल पैनल और ट्विन वयरलैस चार्जिंग पैड दिया गया है। इसमें 2.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें सेफ्टी के लिए नए एडीएएस फीचर दिया जा सकता है। इस कार को 2024 में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 60 से 70 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, इस बारे में कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026