---Advertisement---

New MG Electric Car ईवी सेगमेंट की बन सकती है किंग, लीक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश!

New MG Electric Car: ऑटोमोबाइल सेक्टर की फेमस कार कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) भारत में लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। कंपनी ने अभी तक एमजी हेक्टर के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी खुद को स्थापित करने की कोशिश की है। इस क्रम में कंपनी ने जेडएस ईवी और कॉमेट को उतारा है। ऐसे ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 20, 2024 6:23 अपराह्न

New MG Electric Car
Follow Us
---Advertisement---

New MG Electric Car: ऑटोमोबाइल सेक्टर की फेमस कार कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) भारत में लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। कंपनी ने अभी तक एमजी हेक्टर के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी खुद को स्थापित करने की कोशिश की है।

इस क्रम में कंपनी ने जेडएस ईवी और कॉमेट को उतारा है। ऐसे में अब कंपनी अपनी नई एमजी इलेक्ट्रिक कार (New MG Electric Car) पर तेजी से काम कर रही है। एमजी की ये कार ईवी सेक्टर में धमाल मचा सकती है।

New MG Electric Car की लीक डिटेल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नई एमजी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को साल के अंत तक फेस्टिवल सीजन के दौरान पेश किया जा सकता है। ये कार कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ सालों में भारत में ईवी वाहनों की बिक्री में तेजी देखी गई है। यही वजह है एमजी मोटर्स समेत कई कंपनियां अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में लगी हुई है।

कंपनी ने दी ये खास जानकारी

वहीं, एमजी मोटर इंडिया के एमडी राजीव चाबा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कंपनी इस साल के अंत में एक नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि इस वाहन के जरिए कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। ये एमजी मोटर्स की पेरेंट कंपनी SAIC मोटर और सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले JSW समूह के बीच रणनीतिक संयुक्त उद्यम के बाद एमजी ब्रॉन्ड के तहत आने वाला पहला वाहन होगा।

New MG Electric Car के लीक फीचर्स

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नई एमजी इलेक्ट्रिक कार को 3 डोर के साथ पेश किया जा सकता है। ये कार 3.4 मीटर लंबी होगी। इसमें शार्प लाइट यूनिट दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार में 28kwh की बैटरी मिल सकती है, जो कि सिंगल चार्ज पर 400KM की रेंज देने में सक्षम होगी। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 150KM की हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026