---Advertisement---

Ola S1 Pro में किया गया नया Move OS 3 सॉफ्टवेयर अपडेट, कई फीचर्स जुड़ने से ये स्कूटर और भी ज्यादा धमाल मचाएगा

Ola S1 Pro Move OS 3: देश में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के लिए मौजूद हैं लेकिन सबसे ज्यादा पावरफुल और तेज स्कूटर Ola का एस 1 प्रो माना जाता है। यह स्कूटर लॉन्च होने के साथ ही देश में काफी पॉपुलर ई-स्कूटर बन गया था। इस स्कूटर का कंसोल टच-सक्रीन वाला है और यह ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: फ़रवरी 22, 2023 2:31 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 24, 2023 12:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ola S1 Pro Move OS 3: देश में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के लिए मौजूद हैं लेकिन सबसे ज्यादा पावरफुल और तेज स्कूटर Ola का एस 1 प्रो माना जाता है। यह स्कूटर लॉन्च होने के साथ ही देश में काफी पॉपुलर ई-स्कूटर बन गया था। इस स्कूटर का कंसोल टच-सक्रीन वाला है और यह सॉफ्टवेयर की मदद से कंट्रोल होता है जिसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। OLA ने इस स्कूटर के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर इनमें MoveOS3 को इंस्टॉल किया है जिसमें काफी सारे फीचर्स अपडेट किए गए हैं। इस नए अपडेट की वजह से यूजर्स को राइडिंग एक्सपीरियंस भी काफी अच्छा हो गया है। तो आइये जानते हैं इस नए MoveOS3 के बारे में सभी जानकारियां और कौन से नए फीचर्स इसमें जोडे गए हैं।

ये भी पढ़ें: अब नहीं चलेंगी Rapido, Ola और Uber की बाइक-टैक्सी, पकड़े गए तो भरना पड़ेगा 1 लाख का जुर्माना और जब्त होगा वाहन

Vacation Mode

अगर यूजर्स को इस स्कूटर काफी लंबे समय के इस्तेमाल नहीं करना है इसके लिए नए MoveOS3 अपडेट में ‘वेकेशन मोड’ दिया गया जो स्कूटर की बैटरी को डिस्चार्ज होने से रोकता है।

Charging Time हुआ कम

चार्जिंग समय कम करने के लिए इस नए अपडेट में इस ई-स्कूटर में चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग करने के लिए आपको पोर्टेबल चार्जर ले जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए कंपनी ने कई शहरों के आसपास अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया है।

जोड़ा गया Party Mode

अगर आपका पार्टी करने का मन कर रहा है तो म्यूजिक के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर मे मिलने वाली फ्रंट लाइट को सिंक कर सकते हैं। इसके लिए इस नए अपडेट में ‘पार्टी मोड’ भी दिया गया है। जिससे आप पार्टी का मजा दुगना कर सकते हैं। स्कूटर की सभी लाइटें भी गाने के साथ ब्लिंक करती हैं।

Proximity Lock/Unlock फीचर को किया गया अपडेट

नए MoveOS3 अपडेट में एस 1 प्रो स्कूटर को अनलॉक करने के लिए अब हर बार पासकोड नहीं डालना पडेगा क्योंकि पहले ऐसा करना पड़ता था। इसके लिए इसमें प्रॉक्सिमिटी लॉक/अनलॉक मोड आता है लेकिन अब स्कूटर को यूजर के दूर या पास होने पर लॉक/अनलॉक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 75000 रुपये वाले Samsung Galaxy S21 FE को 15000 से कम कीमत पर खरीदने का मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026