---Advertisement---

New Yamaha Rajdoot 350: क्या डिजाइन में फिर मिलेगा विंटेज चार्म? स्मार्ट टेक्नोलॉजी के दीवाने हो जाएंगे बाइक के शौकीन; जानें लीक डिटेल्स

New Yamaha Rajdoot 350: यामाहा की लोकप्रिय बाइक एक बार फिर दमदार अंदाज में एंट्री मार सकती है। नई यामाहा राजदूत 350 बाइक में काफी आकर्षक डिजाइन और धांसू खूबियों को शामिल किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 3, 2025 3:58 अपराह्न

New Yamaha Rajdoot 350
Follow Us
---Advertisement---

New Yamaha Rajdoot 350: यामाहा कंपनी की मोटरसाइकिलों में काफी यूनिक डिजाइन और जानदार स्पेक्स देखने को मिलते हैं। यही वजह है सड़कों पर यामाहा की बाइक काफी जोरदार परफॉर्मेंस देने के लिए मशहूर है। ऐसे में कंपनी अपनी विंटेज बाइक को नए अवतार में जल्द ही उतार सकती है। नई यामाहा राजदूत 350 मोटरसाइकिल इस बार पहले से अधिक स्टाइलिश डिजाइन में धूम मचा सकती है। इतना ही नहीं, बाइक में कमाल की परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

New Yamaha Rajdoot 350 Launch Date in India

इंटरनेट पर कई लेटेस्ट लीक्स में बताया जा रहा है कि नई यामाहा राजदूत 350 इंडिया में लॉन्च डेट साल के आखिर में हो सकती है। वहीं, कई अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में नई यामाहा राजदूत 350 बाइक को लॉन्च कर सकती है।

New Yamaha Rajdoot 350 Price

कई ताजा मीडिया रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो नई यामाहा राजदूत 350 का दाम 1.20 लाख से 1.40 लाख रुपये एक्सशोरूम के करीब रह सकता है।

नई यामाहा राजदूत 350 बाइक का जादू एक बार फिर चलेगा?

पिछली कई लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि New Yamaha Rajdoot 350 बाइक में रेट्रो डिजाइन दिया जा सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मोटरसाइकिल का विंटेज लुक किसी को भी मदहोश कर सकता है। बाइक के शोकीनों को पुराना चार्म देखने को मिल सकता है। फ्रंट में एलईडी राउंड हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, एलईडी टर्न इंडीकेटर्स, टीयरड्रॉप शेप में फ्यूल टैंक, सपाट सीट और 18 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़ने की संभावना है।

कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यामाहा इस अपकमिंग बाइक में कई सारे मॉर्डन फीचर्स शामिल कर सकती है। इसमें टीएफटी डिस्प्ले, एबीएस, दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट व्हील पर टेलीस्कोपिक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन आ सकता है।

स्पेक्सनई यामाहा राजदूत 350 की लीक डिटेल्स
इंजन347cc
पावर35bhp
टॉर्क40Nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड

नई यामाहा राजदूत 350 में मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस

उधर, New Yamaha Rajdoot 350 में 347cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन आने की उम्मीद है। यह 35bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन आने की आशंका है। साथ ही स्लीपर और क्लच असिस्ट की सुविधा भी मिल सकती है। यह बाइक काफी स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है। फिलहाल यामाहा की तरफ से इस बाबत कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026