---Advertisement---

Okaya Motofaast Electric Scooter में मिलेगी इतने KM की जबरदस्त रेंज, क्या Ola S1 Pro से हो सकता है कड़ा मुकाबला?

Okaya Motofaast Electric Scooter: ओकाया इलेक्ट्रिक कंपनी मार्केट में एक धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने वाली है। ओकाया मोटोफास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में बढ़िया रेंज के साथ अच्छी टॉप स्पीड मिलेगी। जानें क्या है इसकी दमदार खासियत।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 14, 2023 8:46 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Okaya Motofaast Electric Scooter: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई देसी और विदेशी कंपनियां अपने दमदार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मार्केट में उतार रही हैं। इसी कड़ी इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बड़ी कंपनी ओकाया इलेक्ट्रिक जल्द ही एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya Motofaast Electric Scooter लाने वाली है। ओकाया कंपनी के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में धांसू डिजाइन के साथ कई खूबियां दी जा सकती हैं। ईवी मार्केट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार किया जा रहा है। जानें क्या है इसकी पूरी डिटेल।

Okaya Motofaast Electric Scooter की खूबियां

आपको जानकारी के लिए बता दें कि Okaya Moto Fast Electric Scooter की प्री-बुकिंग का विकल्फ कंपनी की आधिकारिक साइट पर दिया जा रहा है। साथ ही ओकाया इलेक्ट्रिक ने अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुछ खास जानकारी भी साझा की है। कंपनी ने दावा किया है ये स्कूटर बाजार का सारा गेम बदल देगा। इसमें रेव्यूलेशनरी बाइक हैंडल्स दिए गए हैं। इस वजह से राइड काफी स्मूद और कंफर्टेबल हो जाएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से हर राइड एडवेंचर होगी। कंपनी ने इसे कटिंग एज तकनीक के साथ इंडियन रोड्स के लिए तैयार किया है।

Okaya Motofaast Electric Scooter का बैटरी पैक

ओकाया इलेक्ट्रिक ने बताया है कि स्कूटर को cyan, black, green, grey, red और white रंगों में लाया जाएगा। इसमें 7 इंच की कंपेक्टिव स्क्रीन दी जा सकती है। इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली होने के साथ कई मल्टीमीडिया ऑप्शन भी दिए जाएंगे। इसमें 8 डिग्री की ग्रेडएबिलिटी दी जाएगी। ऐसे में राइडर्स को एक स्ट्रेट फ्री राइड का एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें लाइट वेट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर में लिथियम आयरन फॉसफेट (LFP) बैटरी पैक दिया जाएगा। इसकी टॉप रेंज 120-135KM हो सकती है। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 70KM होगी। इसमें डिस्क ब्रेक दिया जाएगा।

फीचर्सOkaya Motofaast Electric Scooter की डिटेल
बैटरीLFP
रेंज120-135KM
टॉप स्पीड70KM
ब्रेकडिस्क

Okaya Motofaast Electric Scooter की संभावित लॉन्च डेट

ओकाया इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हैडलैंप के साथ एलईडी टर्न इंडीकेटर दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिया जा सकता है। इसकी कीमत 1 लाख से लेकर 1.20 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, इसे 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment