---Advertisement---

भाविश अग्रवाल का एलान, AI पर छोटू सा आइडिया दो और मुफ्त में Ola Electric S1X+ scooter घर ले जाओ

Ola Electric S1X+ scooter को फ्री में घर ले जाने का मौका मिल रहा है, इसका एलान ओला के प्रमुख भाविश अग्रवाल ने एक्स पर किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 27, 2023 2:08 अपराह्न

Ola Electric S1X+ scooter
Follow Us
---Advertisement---

Electric S1X+ scooter: ओला कैब सर्विस और ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल ने बड़ा एलान किया है। जिसे जानने के बाद अब यूजर्स का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। भाविश अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि, “आप अपने AI चैट ऐप में किस प्रकार की सुविधाएँ या क्षमताएँ चाहते हैं? खासकर भारतीय यूजर्स के तौर पर @Krutrim में दिलचस्प विचारों को उत्पाद रोडमैप में शामिल किया जाएगा। साथ ही, सबसे अच्छा आइडिया देने वाले यूजर को मुफ्त में Ola ElectricS1X+ scooter देने की बात कही है।”

भाविश अग्रवाल का एलान

भाविश अग्रवाल इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, AI का क्रेज किस कदर बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दें, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल नए भारतीय एआई चैट ऐप क्रुट्रिम पर काम कर रहे हैं, इसी के बारे में उन्होंने अपने ग्राहकों को अपडेट दी है।इसी लिए भाविश अग्रवाल ने एक्स पर अपने फॉलोअर्स से उन सुविधाओं के बारे में पूछा जो वो एआई में चाहते हैं। उनकी जरुरत के हिसाब से इसमे बदलाव किए जा सकते हैं।

AI को लेकर कही बड़ी बात

इसको लेकर उन्होंने सद्गुरु अकादमी द्वारा आयोजित इनसाइट 2023 सम्मेलन में भी कहा है। इस दौरान वह आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से बात कर रहे थे। इस बातचीत का पोस्ट उन्होंने एक्स पर भी शेयर किया है। इस दौरान भाविश ने कहा कि,भारत को अपने खुद के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि की AI की जरुरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जितने भी बड़े एआई है वो बाहरी भाषा पर आधारिक हैं। उन्होंने एआई को विभिन्न ‘भारतीय भाषाओं’ में प्रशिक्षित करने पर भी जोर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026