---Advertisement---

Ola Electric Scooter-Bike: पेट्रोल-डीजल दो पहिया वाहनों का खेल हो जाएगा खत्म! S 1X और S1 X Plus का बड़ा धमाका

Ola Electric Scooter-Bike: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बहुप्रतिक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटरों (Ola Electric Scooter-Bike)को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक ने स्वतंत्रता दिवस पर ओला कस्टमर्स डे 2023 के दौरान नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों से पर्दा हटाया। ओला कंपनी ने एस 1 एक्स सीरीज के धांसू मॉडलों को ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 16, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Ola Electric Scooter-Bike
Follow Us
---Advertisement---

Ola Electric Scooter-Bike: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपने बहुप्रतिक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटरों (Ola Electric Scooter-Bike)को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक ने स्वतंत्रता दिवस पर ओला कस्टमर्स डे 2023 के दौरान नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों से पर्दा हटाया। ओला कंपनी ने एस 1 एक्स सीरीज के धांसू मॉडलों को दुनिया के सामने रखा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को उतारा है। साथ ही अपने दो पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटरों को अपडेट करके एक बार फिर से पेश किया है।

Ola Electric Scooter

ओला एस 1 एक्स (Ola S1X), ओला एस 1 एक्स प्लस (Ola S1X+) और  एस 1 एक्स (2KWH) (Ola S1X) नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए। साथ ही एस 1 प्रो (जेन 2) और एस 1 एयर (जेन 2) को कुछ बदलावों के साथ फिर से उतारा है।

ओला के सबसे सस्ते स्कूटर को उतार दिया गया है। अगर आप 21 अगस्त से पहले ओला एस 1 एक्स को बुक करते हैं तो इसकी एक्सशोरूम कीमत 79999 रुपये होगी। इसकी बुकिंग 15 अगस्त से शुरू हो गई है। वहीं, ओला के सबसे महंगे स्कूटर एस 1 प्रो (जेन 2) की एक्सशोरूम कीमत 147499 रुपये है।

Ola Electric Bike

इसके साथ ही ओला कंपनी ने एक साथ 4 इलेक्ट्रिक बाइक को भी रिवील किया। ओला क्रूजर, रोडस्टर, एडवेंचर और ओला डॉयमंड इलेक्ट्रिक बाइक को दिखाया गया। हालांकि, इसकी अधिक जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि ओला जल्द ही इन सभी बाइक को लॉन्च कर सकती है।

Ola Electric का नया OS

वहीं, ओला लॉन्च इवेंट के दौरान मूवओएस-4 को भी रिवील किया। कंपनी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश होने के बाद अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। वहीं, दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक बैटरी सेल की शुरुआत करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026